फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Free mobile medical vans will run for villages, providing treatment at their doorsteps.

Ludhiana News: गांवों के लिए मुफ्त मोबाइल मेडिकल वैन चलेंगी, घर द्वार पर मिलेगा इलाज

Sat, 11 Oct 2025 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Free mobile medical vans will run for villages, providing treatment at their doorsteps.
-सेहत मंत्री ने सात वैनों को हरी झंडी दिखा रवाना किया, रोज दो गांवों का करेंगी
विज्ञापन

-वैनों में एक डाक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व सामाजिक विकास अधिकारी रहेंगे
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शनिवार को पटियाला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सात नई तैयार की गई मोबाइल मेडिकल वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह परियोजना हंस फाउंडेशन और पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग का एक संयुक्त प्रयास है जिसका उद्देश्य दूर-दराज और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
ये वैन रोजाना दो गांवों का दौरा करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहल पंजाब सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक के उद्देश्य को हकीकत में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन मोबाइल वैनों में एक अनुभवी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और सामाजिक विकास अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये वैन रोजाना गांवों में जाकर लोगों को सीधी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगी और प्रत्येक वैन में लगभग सभी आवश्यक परीक्षणों के लिए उपकरण मौजूद होंगे। इन वैनों के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त जांच, मुफ्त दवाएं और चिकित्सा सलाह मिलेगी।
विज्ञापन

परियोजना की शुरुआत के अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब सरकार की ओर से लाए जा रहे सुधारों के तहत यह एक अनूठी पहल है जो सीधे लोगों के जीवन को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल क्लीनिक एक चलता-फिरता अस्पताल है जो उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो किसी कारण से अस्पताल या डिस्पेंसरी तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी फैलाएंगी
मंत्री ने बताया कि ये वैन न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी फैलाएंगी। इसके जरिये लोगों को उचित सलाह, नियमित दवा, जरूरी जांच और तत्काल सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन के साथ यह साझेदारी सरकारी-गैर-सरकारी साझेदारी के बेहतरीन उदाहरण के रूप में सामने आती है। डॉ. बलबीर सिंह ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखकर हर गांव, हर ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसे और भी मोबाइल क्लीनिक यूनिट तैयार करके विभिन्न जिलों में भेजे जाएंगे और गांवों में अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed