फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former principal arrested in prostitution guilty

देह व्यापार में दोषी भगोड़ी पूर्व प्रिंसिपल गिरफ्तार

Fri, 01 Nov 2013 10:12 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 01 Nov 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
Former principal arrested in prostitution guilty
मोगा पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सात साल से भगोड़ी पूर्व प्रिंसिपल को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे लुधियाना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उम्रकैद की सजा काट रही महिला मंजिला पैरोल पर बाहर आने के बाद से फरार थी। हाईकोर्ट ने ढाई महीने पहले डीजीपी को डीएसपी की अगुवाई में विशेष जांच टीम बनाकर दोषी महिला को दो महीने में गिरफ्तार करने के बाद अदालत को सूचित करने का आदेश दिया था।

 थाना सिटी पुलिस ने नौ मई 2000 में इस महिला के चुंगल में फंसी जिला लुधियाना की एक लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोपी महिला एक माडल स्कूल में प्रिंसिपल थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि इस महिला के पास पढ़ने आने वाली एक लड़की ने बदनामी से 3 अप्रैल 1999 को आत्महत्या कर ली थी। महिला कब्जाई गई कोठी में ट्यूशन के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियाें को पुलिस एवं सफेदपोशों का डर दिखाकर देह व्यापार करवाती थी। इस महिला पर पुलिस के सीनियर अधिकारी और कुछ सफेदपोश भी मेहरबान थे।

 जिला एवं सेशन जज की अदालत ने 2005 में महिला को उम्रकैद और उसके पति को दस साल की कैद सुनाई थी। इसके बाद महिला चार सप्ताह के पैरोल पर बाहर आई और भाग गई।

एक अन्य आरोपी ने जिला अदालत के फैसले के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इसी साल 8 अगस्त को महिला की उम्रकैद को बदल कर 12 साल कर दिया था।


उसके पति को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया था। मोगा सिटी थाना एक के एएसआई इंद्रजीत सिंह ने कहा कि महिला को आगरा में पकड़ लिया है। उसे आगरा में अदालत में पेश करने के बाद लुधियाना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed