फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former MLA Bains gets bail in all cases, On ten February will come out of jail

लुधियाना: पूर्व विधायक बैंस को सभी मामलों में मिली जमानत, दस को जेल से आएंगे बाहर

Wed, 08 Feb 2023 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 08 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Bains gets bail in all cases, On ten February will come out of jail
समर्थकों में खुशी की लहर, स्वागत के लिए तैयारियां शुरू, जगह-जगह लगे बोर्ड
विज्ञापन

बरनाला जेल से 12 बजे होगी रिहाई, समर्थकों को वहां पहुंचने की भी अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दुष्कर्म के मामले में पिछले काफी लंबे समय से बरनाला की जेल में बंद लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता भी पूरी तरह से साफ हो चुका है। दस फरवरी को पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस बरनाला जेल से बाहर आएंगे।
सिमरजीत सिंह बैंस को जमानत मिलने और उनके जेल से बाहर आने की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बैंस समर्थक एक दूसरे को बधाई देने में लगे हैं। वहीं बैंस के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। बैंस समर्थकों को दस फरवरी को 12 बजे बरनाला जेल के बाहर पहुंचने की अपील की गई है ताकि सिमरजीत सिंह बैंस को रोड शो के जरिये लुधियाना लाया जाए। इस दौरान लंबी कारों का काफिला भी शामिल होगा। बताया जा रहा है कि बैंस को जेल के बाहर पार्टी के सरपरस्त पूर्व विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तार न होने के कारण अदालत ने उन्हें भगोड़ा करार दे दिया था। बैंस के अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने शिमलापुरी में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में भी गिरफ्तार कर लिया और बाकी अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले सिमरजीत सिंह बैंस को दुष्कर्म मामले में जमानत मिल गई। समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए बोर्ड भी लगा दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि वह अभी जेल से रिहा नहीं हो पाएंगे। कुछ कानूनी अड़चनों के चलते वह बाहर नहीं आ सके। बुधवार की शाम को उन्हें सभी मामलों में जमानत मिलने की सूचना मिली तो समर्थकों में खुशी छा गई। इसके बाद तुरंत इलाके में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गईं। खुद सिमरजीत सिंह बैंस के पेज से भी सोशल मीडिया पर संदेश डाल दिया गया कि बैंस शुक्रवार 12 बजे जेल से रिहा होंगे और सभी को वहां पहुंचने की अपील की गई है। शहर में भी बैंस के समर्थन और स्वागत के लिए बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed