फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   First told negative, after some time the report came corona positive in ludhiana

पहले बताया निगेटिव, कुछ देर बाद रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Tue, 25 Aug 2020 05:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
First told negative, after some time the report came corona positive in ludhiana
सीएमसी अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट को लेकर सोमवार देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का साफ कहना था कि पहले उन्हें कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई थी, कुछ समय बाद उन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट बताई गई। देर रात लगभग 2.30 बजे उन्हें अस्पताल के किसी मुलाजिम ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। वह अस्पताल पहुंचे तो वहां तैनात डॉक्टर ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक डॉक्टर बाथरूम की खिड़की तोड़कर मौके से फरार हो चुका था। मंगलवार को पीड़ित परिजनों ने थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सीएमसी पीआरओ प्रिंस ने एसएमओ अमित गुलरेज से बात कर बताया कि वह इस मामले को देख रहे हैं। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला फतेहगंज वासी उवनीत सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि सोमवार शाम 5.30 बजे उसके नाना हरजिंदर सिंह एक्टिवा पर नानी सुरिंदर कौर को लेकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। बस स्टैंड के पास उनकी एक्टिवा एक रेहड़े से टकरा गई। इस हादसे में उनकी नानी सुरिंदर कौर के सिर पर गहरी चोट लगी। नानी को पहले पाहवा अस्पताल में ले जाया गया, वहां से डॉक्टर्स ने उन्हें सीएमसी रैफर कर दिया। सीएमसी पहुंचते ही प्रबंधकों ने पैसा जमा करवाने के लिए कहा, उन्होंने पैसा जमा करवा दिया। इसके बाद कोरोना टेस्ट की बात की गई। डॉक्टर ने यह टेस्ट करने के बाद कहा कि रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने रिपोर्ट देने के लिए कहा तो डॉक्टर ने कहा कि आपने रिपोर्ट का क्या करना है। इसके बाद उसकी नानी को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। उन्होंने दोबारा डॉक्टर मनीष को कोरोना रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा, तो उन्हें मोबाइल पर रिपोर्ट दिखा दी। कुछ समय बाद उन्हें डॉक्टर ने कमरे में बुलाया और कंप्यूटर पर पॉजिटिव होने की रिपोर्ट दिखाई। हमने लिखित रिपोर्ट देने का दबाव बनाया। अब मोबाइल पर दिखाई, कंप्यूटर पर दिखाई और लिखित में दी रिपोर्ट में फर्क साफ दिख रहा था। इस मामले को देर रात डॉक्टर से बात करनी चाही तो उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। उनकी सूचना पर एएसआई जगदीश राज भी मौके पर आए, बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो डॉक्टर बाथरूम की खिड़की से निकल चुका था। इससे साफ है कि कोरोना की आड़ लेकर लोगों को ठगा जा रहा है। इसलिए मामले की जांच करते आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत मुझे मिली है, इस समय मैं खुद सीएमसी अस्पताल में जाकर जांच कर रहा हूं। अस्पताल की तरफ से दो रिपोर्ट की कॉपी दी गई है, इन दोनों में महिला कोरोना पॉजिटिव है। मोबाइल पर दिखाई गई रिपोर्ट का कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, प्रभारी डिवीजन नंबर तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed