{"_id":"68f51a7ae7b693ac63001615","slug":"firing-outside-real-estate-businessmans-house-rs-5-crore-demanded-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112537-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: रियल एस्टेट कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग, पांच करोड़ मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: रियल एस्टेट कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग, पांच करोड़ मांगे
Sun, 19 Oct 2025 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गैंगस्टरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। कारोबारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लुधियाना निवासी नंदलाल फौज से सेवानिवृत्त होकर रियल स्टेट कारोबार करते हैं। रविवार अलसुबह नंदलाल के घर के बाहर गैंगस्टरों ने हवाई फायरिंग कर दी। कुछ गोलियां उनके घर की दीवारों पर भी चलाईं। एक आरोपी उक्त घर के बाहर एक नोट चिपका गए जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा गया है। साथ ही पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास के लोग डर गए और घरों से बाहर नहीं निकले। जब आरोपी भाग निकले तो नंदलाल ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।
नंदलाल साल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। अब वे लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनका एक बेटा डॉक्टर तो दूसरा बैंक मैनेजर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 3 बजे की है। बदमाश बाइक पर लोहारा पुल की तरफ से आए थे। फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले। कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली जिस पर 5 करोड़ लिखा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इससे पहले उन्हें कभी कोई धमकी नहीं आई थी। नंद लाल ने कहा कि मौके से 15 गोलियों के खोल मिले हैं। एक कारतूस भी मिला है। नंद लाल ने कहा कि कैलाश चौधरी कौन है, इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। नंद लाल ने बताया कि वारदात के समय वे अपने रिश्तेदार के साथ घर पर थे। परिवार दीपावली के चलते राजस्थान गया हुआ है। गोलियां लगने से घर के बाहर शीशे टूटे हैं।