Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing on Ludhiana-Jalandhar highway spread panic police trace accused see video

Video: एक हाथ में पिस्टल, दूसरे में पैग... चलाई दनादन गोलियां, लुधियाना-जालंधर हाईवे पर फायरिंग करने वाले कौन?

Sun, 21 Sep 2025 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

एक हाथ में शराब का गिलास, दूसरे हाथ में बंदूक... फिर एक के बाद एक तीन फायर किए। कार सवार दो युवकों ने लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। 

विज्ञापन
Firing on Ludhiana-Jalandhar highway spread panic police trace accused see video
फायरिंग करता युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में कानून व्यवस्था को ठेंगा बताते हुए दो युवकों ने लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में शराब का पैग पकड़े नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक अपने साथी को गोली चलाने का तरीका सिखा रहा है और इसी दौरान करीब तीन फायर किए गए। 

विज्ञापन


घटना लुधियाना के शिवपुरी चौक के पास की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और लोकेशन ट्रेस कर मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि युवकों ने पहले चौक पर जमकर हंगामा किया और फिर हवा में फायरिंग कर दी।
विज्ञापन




आरोपियों की पहचान हरजाप सिंह और मोहित खन्ना के रूप में हुई है। थाना दरेसी पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई, वह लाइसेंसी है या अवैध। यदि यह लाइसेंसी निकली तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। थाना दरेसी के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आते ही टीमों को अलर्ट कर दिया गया। एक आरोपी के घर का पता मिल चुका है। जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।


एसएचओ ने कहा कि घटना स्थल पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी और सेफ सिटी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दो अलग-अलग क्लिप जोड़े गए हैं, जिसे तकनीकी विशेषज्ञों से भी जांचा जाएगा। पुलिस अब दोनों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed