{"_id":"67a2499f64456b88eb0ff313","slug":"firing-on-car-of-human-rights-commission-chandigarh-chairman-rupinder-singh-setia-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHRC चंडीगढ़ के अध्यक्ष पर फायरिंग: कार पर लगी गोली, लुधियाना में परिवार और दोस्त के साथ थे सेतिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHRC चंडीगढ़ के अध्यक्ष पर फायरिंग: कार पर लगी गोली, लुधियाना में परिवार और दोस्त के साथ थे सेतिया
Tue, 04 Feb 2025 10:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:38 PM IST
सार
ह्यूमन राइट्स कमीशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष रुपिंदर सिंह सेतिया पर फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना पंजाब के लुधियाना में हुई। सेतिया लुधियाना में गाड़ी में ही सवार थे। तभी किसी ने गोली चला दी।
विज्ञापन
गोलीबारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के राजगुरु नगर के ब्लॉक जे की मार्केट में सोमवार की देर रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राज्य ह्यूमन राइट्स कमीशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष रुपिंदर सिंह सेतिया की कार पर गोली लगी। गोली उस समय लगी जब रुपिंदर सिंह सेतिया अपने दोस्त कमीशन के चेयरमैन संदीप सिंह जनेजा और पारिवारिक सदस्यों के साथ ब्लाक जे मार्केट में स्नैक्स खाने के लिए रुके हुए थे।
विज्ञापन
गाड़ी पर गोली लगते ही वह सहम गए। वह तुरंत गाड़ी से बाहर निकले तो कोई नहीं था। किसी को गोली के बारे में पता भी नहीं था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रुपिंदर सिंह सेतिया ने बताया कि वह चंडीगढ़ से अपने ससुराल शादी समारोह में परिवार के साथ हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। वह अपने दोस्त और पारिवारिक सदस्यों के साथ कार में बैठकर ब्लॉक जे मार्केट में स्नैक्स खाने के लिए चले गए। वह खाना खा रहे थे कि अचानक शीशे पर गोली लगी। गोली का खोल उनकी सीट पर आकर गिर गया। इसके बाद सभी घबरा गए। जब रुपिंदर और संदीप सिंह बाहर निकले तो कोई नहीं था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
रुपिंदर सिंह सेतिया ने कहा कि उनकी प्रशासन से मांग है कि गोली किसने चलाई और क्यों चलाई इसका जल्द पता करें। बाकी थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।