फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Filled samples of cheese, curd and butter

Ludhiana News: पनीर, दहीं और मक्खन के नमूने भरे, 400 लीटर दूध नष्ट करवाया

Wed, 08 Nov 2023 07:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Filled samples of cheese, curd and butter
खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरी में स्वास्थ्य विभाग की दबिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। दिवाली पर लोगों को साफ सुथरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड कमिश्नर पंजाब डॉ. अभिनव त्रिखा के निर्देशों पर बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर व सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. हितेंद्र कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रिपुदमन कौर और फूड सेफ्टी विंग की टीम ने बसंत एवेन्यू इलाके में खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्टरी में दबिश दी। इस दौरान खराब हालत में मिले खाद्य पदार्थों को जब्त कर लिया।

टीम ने गंदगी भरे हालात में पड़े पनीर, दहीं और मक्खन के नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए तथा करीब 400 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करवाते हुए फैक्टरी का चालान काट दिया। डॉ. रिपुदमन कौर ने कहा कि इस क्षेत्र में घटिया दर्जे का पनीर और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार होने की खबर मिली थी। सूचना पाकर फूड सेफ्टी अफसर लवदीप सिंह, सतविंदर सिंह और मनीष कुमार की टीम सहित चेकिंग की और पाया कि साफ-सफाई की स्थिति खराब थी और वहीं पर खाने पीने की चीजें रखी हुई थी। इसके बाद नमूने भरने और खराब सामान को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दबिश के दौरान टीम ने मालिक को मौके पर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। वहीं फैक्टरी के वर्कर्स फूड सेफ्टी लाइसेंस भी पेश नहीं कर सके। डीएचओ ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: दबिश के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article