फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Father and son arrested for supplying heroin from Delhi

दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाले बाप बेटा काबू

Tue, 27 Jul 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for supplying heroin from Delhi
दिल्ली से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले बाप बेटे को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब दोनों स्विफ्ट कार में लोधी क्लब के पास से गुजर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो सात सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में भाई रणधीर सिंह नगर जे ब्लाक निवासी सतीश कुमार उर्फ सत्ती (55) और उसके बेटे सूरज कुमार उर्फ सूरज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने लोधी क्लब के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बाप बेटा हेरोइन तस्करी का धंधा करते हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद स्विफ्ट कार सवार दोनों बाप बेटे को रोक लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सतीश कुमार ऑटो चालक था और उसके बेटे सूरज के पास भी काम नहीं था तो दोनों ने मिलकर हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। दोनों पिछले काफी समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहे हैं। सतीश के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed