फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers took out tractor march in 21 villages of Sangrur

पंजाब में किसान दो दिन करेंगे बड़ी ट्रैक्टर रैली, संगरूर के 21 गांवों में निकाला मार्च

Sat, 16 Jan 2021 06:14 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 16 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out tractor march in 21 villages of Sangrur
संगरूर में निकाला ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) ने दिल्ली के अलावा पंजाब में धनौला और कटहिड़ा में विशाल रैलियों के आयोजन का फैसला किया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


भाकियू एकता उगराहां के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि 19 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से खेती कानूनों के पक्ष में दिए बयान के खिलाफ भी रोष प्रदर्शन करते हुए दिल्ली और पंजाब में विश्व व्यापार संस्था और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सभी किसान संगठनों के फैसले के अनुसार 26 जनवरी को दिल्ली ट्रैक्टर परेड के लिए 20 व 21 जनवरी को पंजाब के गांवों में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगरूर के 21 गांवों में निकला ट्रैक्टर मार्च
कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में किसान संगठनों द्वारा ट्रैक्टर मार्च के एलान के बाद इसे सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को अमरगढ़ और भवानीगढ़ के करीब 21 गांवों में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

अमरगढ़ में गांव तोलावाल की दाना मंडी से ट्रैक्टर मार्च शुरू हुआ जो अमरगढ़, बागड़ियां, मोहाली, रामपुर छन्ना, चौंदा, मन्नवीं, हुसैनपुरा गांवों से होता माहोराणा में समाप्त हुआ। किसान नेता जसवीर सिंह जस्सी मनवीं और मनजिंदर सिंह मनी ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में निकाला जाने वाला ट्रैक्टर मार्च केंद्र को कृषि कानून वापस करने के लिए मजबूर कर देगा। पंजाब से बड़ी तादाद में किसान अपने ट्रैक्टरों पर दिल्ली जाएंगे और ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे


वहीं भवानीगढ़ के नजदीकी गांव सकरौदी, काकड़ा, भवानीगढ़, फग्गूवाला, रोशनवाला, रायसिंह वाला, संगतपुुरा, घुमंड सिंह वाला, गेहलां, रसूलपुर छन्ना, नंदगढ़, दित्तूपुर, फैजगढ़ और फतेहगढ़ भादसों में किसानों ने करीब 100 ट्रैक्टरों के साथ रोष मार्च निकाला। इस मौके पर मौके परमजीत सिंह सलार, सुखजिंदर सिंह झल, भूपिंदर सिंह लांगड़िया, भूपिंदर सिंह बनभौरा, मनजीत सिंह भुल्लरां, गुरमेल सिंह मेली मन्नवीं, बाबा संतोख सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed