फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer Leader Balbir Rajewal Meets Shahi Imam of Punjab in Ludhiana

लुधियाना: आप के सीएम उम्मीवार बनने पर बोले बलबीर राजेवाल, मैं किसी के संपर्क में नहीं हूं 

Sat, 18 Dec 2021 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 05:16 PM IST
सार

शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि किसान आंदोलन में पहले दिन से ही मरहूम शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई और पंजाब के सभी मुसलमान इस आंदोलन में शामिल हुए।

विज्ञापन
Farmer Leader Balbir Rajewal Meets Shahi Imam of Punjab in Ludhiana
बलबीर राजेवाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान और किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा कि न तो उन्हें कोई सीएम पद की ऑफर आई है और न ही वह आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि अभी राजनीति में आने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल शनिवार सुबह लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में पंजाब के शाही इमाम मोलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी से मुलाकात करने और मुस्लिम भाईचारे का किसान अंदोलन में साथ देने पर धन्यवाद करने के लिए आए थे। राजेवाल के यहां पहुंचने पर फूलों से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान किसानों के हक में नारेबाजी की गई और राजेवाल को फूलों के हार पहनाए गए। 

विज्ञापन

टोल के बढ़े रेट वापस होने तक करेंगे प्रदर्शन

राजेवाल ने बताया कि पंजाब के कुछ टोल प्लाजा ऐसे है जहां पर रेट काफी बढ़ा दिए गए है। उन्होंने कहा कि किसान अंदोलन के दौरान आम लोगों का किसानों को काफी साथ मिला है। इसलिए किसान नहीं चाहते कि उनकी वजह से आम लोगों की जेब पर कोई फर्क पड़े। उन्होंने कहा कि जब तक टोल प्लाजा वालों द्वारा बढ़ाए गए रेट वापिस नहीं किए जाएंगे तब तक टोल प्लाजा नहीं चलने दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाकी किसान जत्थेबंदियों की इस मामले में मीटिंग भी है जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि जानकारी यह है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें सीएम पद का ऑफर दिया गया है तो उन्होंने कहा कि अभी राजनीति में आने पर विचार नहीं किया है। बाकी न तो वह सीएम पद की दौड़ में हैं और न ही आप की तरफ से उनके साथ कोई संपर्क किया गया है। वह खुद भी किसी से कोई संपर्क नहीं कर रहे। किसान अंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसानों की शहादत के बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने पर बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि चुनावों में भाजपा के साथ देने पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि किसान अंदोलन के दौरान किसानों के साथ जो कुछ हुआ, अभी कुछ नहीं भूले है। हालांकि जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा की गई टिप्पणी पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि किसान अंदोलन में सभी का साथ ही कृषि कानूनों की वापसी की वजह बना है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि सरकारों ने बार बार धर्म का रंग देकर नाकाम करने की कोशिश की थी, लेकिन सबके साथ ने ऐसी सभी साजिशों को नाकाम बना दिया। 


इस अवसर पर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि किसान आंदोलन में पहले दिन से ही मरहूम शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई और पंजाब के सभी मुसलमान इस आंदोलन में शामिल हुए। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों की वापसी सर्व धर्म एकता की जीत है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि देश में जो भी लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहते है उनको कभी कामयाब नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आज बलबीर सिंह राजेवाल का सम्मान इसलिए भी कर रहे हैं कि पंजाब के इस सपूत ने अपनी लगन, मेहनत और दृढता से मोर्चे में मुख्य भूमिका निभाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed