फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer-labourer, come forward and fight the election of 2022: Chadhuni

किसान-मजदूर आगे आकर 2022 का चुनाव लड़ें : चढूनी 

Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer-labourer, come forward and fight the election of 2022: Chadhuni
किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के लिए आनंदपुर साहिब की धरती से बड़ा काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगा। इस संबंध में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कीरतपुर साहिब में पहुंचे, जहां किसान यूनियन श्री आनंदपुर साहिब ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर चढूनी ने कहा कि किसान-मजदूर आगे आकर 2022 का चुनाव लड़ें और राजनीति में जरूरत के अनुसार बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को और मजबूत करने के लिए बड़ा काफिला श्री आनंदपुर साहिब से शुक्रवार को दिल्ली बॉर्डर की ओर रवाना होगा, जिसमें भारी संख्या में किसान-मजदूर हिस्सा लेंगे। क्योंकि दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान कई महा तक अपने घर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस काफिले को ले जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि उनका हौसला बढ़े और किसान आंदोलन में जोश बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति गंदी हो चुकी है। अब बदलाव की जरूरत है, इसलिए 2022 में पंचायत सदस्यों में से लोगों को चुनकर अपनी पार्टी बनाकर पंजाब में चुनाव लड़ना चाहिए। किसानों-मजदूरों के दम पर ही सरकार निर्भर है। अगर हम चाहें तो अपनी सरकार बनाकर इस गंदी राजनीति को साफ कर सकते हैं। जन आदर्श यात्रा के दौरान चंडीगढ़ में अनुराग ठाकुर के काफिले का विरोध करने वाली महिला से मारपीट के बारे में उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है कि महिला की चोटी खींच कर उसका अपमान किया गया है। एक तरफ तो भाजपा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रही है, वहीं किसानों के साथ-साथ आम जनता को ‘कीड़ा-मकौड़ा’ समझ रही है, जो कि पूरी तरह से अमानवीय है। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ऐसी घटिया हरकत की है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। जिस प्रकार रावण तथा दुर्योधन का अंत हुआ उसी प्रकार जल्द ही मोदी सरकार का अंत होना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed