फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer hurt by Lakhimpur incident commits suicide in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका

Tue, 05 Oct 2021 02:26 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 05 Oct 2021 02:26 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक किसान ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। किसान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई घटना से आहत था। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि लखीमपुर घटना ने उसे बहुत आहत किया। बता दें कि मृतक कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में काफी सक्रिय था। 

विज्ञापन
Farmer hurt by Lakhimpur incident commits suicide in Ludhiana of Punjab
मृतक किसान परमजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा मंत्री के बेटे की कार से कुचल कर चार किसानों की मौत से आहत लुधियाना के एक किसान ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि वह दिल्ली धरने पर जाता रहा है, लखीमपुर घटना ने उसे बहुत आहत किया है। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सुधार पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आत्महत्या की खबर मिलते ही किसान नेता भी सुधार सिविल अस्पताल में पहुंचना शुरू गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सुधार पती धालीवाल निवासी परमजीत सिंह (49) शुरू से किसान आंदोलन के साथ जुड़ा था। वह दिल्ली सीमा पर लगे किसान मोर्चे पर जाता था। लगभग चार दिन पहले ही वह दिल्ली से घर लौटा था। सोमवार की शाम को मनरेगा योजना के तहत काम करने वाली महिलाएं अबोहर ब्रांच नहर के पास जंगल से काम कर लौट रही थीं। उन्होंने पेड़ पर शव को लटकते देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना तुरंत गांव के पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह धालीवाल को दी। कुछ समय बाद पुलिस के साथ पूर्व सरपंच मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुधार भेज दिया। मौके पर पहुंचे थाना सुधार प्रभारी जसवीर सिंह बुटर ने बताया कि पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक किसान परमजीत सिंह के परिवार में पत्नी व तीन बेटे हैं। किसान के शव को सुधार के सिविल अस्पताल में रखा गया है। जहां मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। आत्महत्या की सूचना मिलने पर किसान संगठनों के नेता व कार्यकर्ता सिविल अस्पताल में देर रात तक डटे रहे। 


किसान नेता सतवंत सिंह व सर्वजीत सिंह ने मृतक किसान के बेटे को सरकारी नौकरी और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई कर शव को सुधार सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed