फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case Registered against Three Officers of Security Services Company in Fraud of 72 lakh in Six Years at Ludhiana

लुधियाना में गोलमाल: सिक्योरिटी गार्डों के जारी वेतन को अपने परिजनों के खाते में डाला, छह साल में लगा दिया 72 लाख का चूना 

Fri, 06 Aug 2021 10:45 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 10:45 PM IST
सार

तीनों ने कंपनी की जाली मोहरें बनाकर अपने पारिवारिक सदस्यों के करीब 10 बैंक खाते खुलवा लिए। कंपनी के रजिस्टर से छेड़छाड़ कर हर महीने उनके खातों में वेतन ट्रांसफर करते रहे।

विज्ञापन
Case Registered against Three Officers of Security Services Company in Fraud of 72 lakh in Six Years at Ludhiana
Fraud - फोटो : DEMO

विस्तार

लुधियाना में सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में कार्यरत महिला एचआर और दो फील्ड अधिकारियों ने वेतन के लिए खाते (सैलरी अकाउंट) खोलने के नाम पर गोलमाल कर दिया। परिवार के सदस्यों के नाम पर सैलरी अकाउंट खुलवाकर हर महीने कंपनी से मिले वेतन को उसमें डाला गया और छह साल में कंपनी को करीब 72 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया।

विज्ञापन


जब मामला पुलिस के पास आया तो थाना डिवीजन छह की पुलिस ने जांच की और आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने ढोलेवाल स्थित संधू टावर में इंडियन सिक्योरिटी सर्विस के मालिक जुगराज सिंह संधू की शिकायत पर सिक्योरिटी सर्विस की एचआर तजिंदर कौर, कंपनी के फील्ड अफसर जसवीर सिंह, पत्नी गुरप्रीत कौर, पिता प्रीतम सिंह, माता नरिंदर कौर, साला रणजीत सिंह, फील्ड अफसर राजविंदर सिंह, पत्नी कुलवीर कौर, बेटा हरदविंदर सिंह और पिता स्वर्ण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन



जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुलखन सिंह ने बताया कि जुगराज सिंह संधू द्वारा अक्तूबर 2020 में पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया था कि उनकी कंपनी हर महीने अपने सिक्योरिटी गार्डों को वेतन जारी करती है। सभी गार्डों के बैंक खाते खुलवाकर उनके खाते में वेतन डालने का काम कंपनी की एचआर और दो फील्ड अफसर करते थे। तीनों ने कंपनी की जाली मोहरें बनाकर अपने पारिवारिक सदस्यों के करीब 10 बैंक खाते खुलवा लिए। कंपनी के रजिस्टर से छेड़छाड़ कर हर महीने उनके खातों में वेतन ट्रांसफर करते रहे। तीनों वर्ष 2014 से यह फर्जीवाड़ा कर रहे थे। करीब ढाई साल पहले तजिंदर कौर ने नौकरी छोड़ दी थी। जसवीर सिंह डेढ़ साल पहले काम छोड़ कर जा चुका है। राजविदर सिंह भी आठ माह पहले जा चुका है। अगस्त 2020 में हुए कंपनी के ऑडिट में यह फर्जीवाड़ा उनके सामने आया। इसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed