फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Employees and pensioners run protest rally

मुलाजिमों व पेंशनरों ने की रोष रैली, कैबिनेट मंत्री सिंगला को सौंपा ज्ञापन

Fri, 14 Aug 2020 07:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Employees and pensioners run protest rally
संगरूर में कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला को मांग पत्र सौंपते मुलाजिम व पेंशनर। - फोटो : SANGOOR
संगरूर में पंजाब व यूटी मुलाजिम तथा पेंशनर सांझा फ्रंट की तरफ से प्रांतीय कमेटी के फैसले मुताबिक जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में रोष रैली करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके संबोधित करते फ्रंट के कन्वीनर राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि मुलाजिम और पेंशनर 4 अगस्त से संघर्ष कर रहे हैं, किंतु राज्य सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। जिस कारण मुलाजिमों और पेंशनरों में राज्य सरकार प्रति भारी रोष है। उन्होंने मांग की है कि मुलाजिम मारू नोटिफिकेशन सरकार वापस ले, 6वें वेतन आयोगकी रिपोर्ट जारी की जाए, कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, 2004 के बाद भर्ती मुलाजिमों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, महंगाई भत्ते की किस्तें और बकाया जारी किया जाए सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस मौके प्रीतम सिंह धुरा, वासवीर सिंह भुल्लर, जगदीश शर्मा, अविनाश शर्मा, सुखदेव सिंह चंगालीवाला, सीता राम शर्मा, मेला सिंह पुन्नावाल, बाल कृष्ण चौहान, अविनाश चंद शर्मा, राजवीर शर्मा बड़रूखां, राकेश शर्मा, मालविंदर सिंहहरिगढ़, अमरीक सिंह, जगदीश शर्मा, प्रीतम सिंह धुरा, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed