{"_id":"63e3dcb7fc379e1ce8071111","slug":"eight-nominated-including-congress-leader-in-case-of-firing-outside-the-court-ludhiana-news-c-16-1-55873-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: कोर्ट के बाहर गोली चलाने के मामले में कांग्रेसी नेता सहित आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: कोर्ट के बाहर गोली चलाने के मामले में कांग्रेसी नेता सहित आठ नामजद
Wed, 08 Feb 2023 11:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
-सभी आरोपी दो दिन के रिमांड पर, कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। रंजिश के चलते कोर्ट परिसर के बाहर गोली चलाने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने कांग्रेसी नेता इंदरपाल जंडू सहित आठ लोगों को नामजद किया है। इनमें से छह लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कांग्रेसी नेता जंडू अभी फरार है। जंडू हलका आत्म नगर से कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल का करीबी है। उसकी तलाश में दबिश देने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
गिरफ्तार किए गए मनजिंदर भल्ला उर्फ मनी, गुरचरण सिंह उर्फ रिंकू, मस्तान उर्फ रैंबो, दीप उर्फ सुखदीप, लवदीप और शमशेर सिंह उर्फ भोला को थाना डिविजन पांच पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। वहां से सभी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, अस्पताल में उपचाराधीन जसप्रीत सिंह उर्फ साहिल की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उसे तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली बाजू के पास और एक पीठ और पेट में लगी है।
साहिल के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर कई आरोप लगाए हैं। बहन मंजीत कौर ने आरोप लगाया है कि साहिल की हालत खराब है। पहले दूसरे पक्ष ने गोलियां चलाईं और उनके भाई व दोस्तों पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। 24 घंटे से ऊपर हो चुके हैं कोई भी अधिकारी हाल जानने तक नहीं आया है। मंजीत कौर ने आरोप लगाया कि कुछ युवक साहिल और उसके दोस्त को छोड़ने के लिए कोर्ट परिसर आए थे। वह उन्हें छोड़कर वापस चले गए अब पुलिस उन्हें भी नाजायज परेशान कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता जंडू की गिरफ्तारी के लिए कड़वल के नजदीकियों पर भी नजर
कमिश्नरेट पुलिस इस मामले में कांग्रेसी नेता जंडू की गिरफ्तारी को अहम मान रही है। सूत्रों के अनुसार जंडू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन पूरा परिवार ही घर से गायब है। पहले गोली जंडू की तरफ से चलाई गई थी। चार दिन पहले पिछले सप्ताह कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल के बेटे की शादी समारोह में भी जंडू ने ही विवाद शुरू किया था। अब जंडू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कड़वल के नजदीकियों पर नजर रखे हुए है।