फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Education Minister Bains honored the teachers

Ludhiana News: शिक्षा मंत्री बैंस ने शिक्षकों को सम्मानित किया

Sat, 11 Oct 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Education Minister Bains honored the teachers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शिक्षक दिवस को समर्पित जिला स्तरीय विशाल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों के चार हजार से ज्यादा शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मल्होत्रा रिसॉर्ट में आयोजित समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री बैंस ने शिक्षकों को शिक्षा सेवा करने वाले दानदाता बताते हुए कहा कि वे हमारे राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से जहां बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल करते हैं वहीं उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी अच्छी शिक्षा से कई घरों में उजाला होता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, पंजाब मध्यम उद्योग विकास बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़, चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल, नगर निगम की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, विभिन्न वार्डों के पार्षद, अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदरपाल सिंह, एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर, जिला शिक्षा अधिकारी डिंपल मदान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षक एक प्रकाश स्तंभ की तरह होते हैं जो विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान का सम्मान करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आगे कहा कि विधायक ग्रेवाल ने समय-समय पर अपने क्षेत्र की शिक्षा संबंधी मांगों को पूरा किया है और जल्द ही लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक आईटीआई और टिब्बा रोड पर एक सरकारी स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने विधायक भोला ग्रेवाल द्वारा 2011 से शिक्षकों के सम्मान में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और इसके सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed