Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ED raids Dr. Amit Bansal's premises, Rs 21 crore seized from bank accounts linked to de-addiction centers

Ludhiana News: सभी केंद्र... डॉ. अमित बंसल के ठिकानों पर ईडी की रेड, नशा छुड़ाओ केंद्रों से जुड़े बैंक खातों में 21 करोड़ जब्त

Thu, 24 Jul 2025 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
ED raids Dr. Amit Bansal's premises, Rs 21 crore seized from bank accounts linked to de-addiction centers
-ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर की संपत्तियों की भी जांच कर रही ईडी
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद चंडीगढ़/लुधियाना।
पंजाब में नशा छुड़ाओ केंद्रों से मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों ब्यूप्रीनोर्फिन और नलेक्सॉन को गैरकानूनी तरीके से बाहर बेचने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है।
मुंबई स्थित रुसन फार्मा लिमिटेड केस में ईडी ने आरोपी डॉ. अमित बंसल, उनके परिवारों और नशा छुड़ाओ केंद्रों से जुड़े बैंक खातों में 21 करोड़ रुपये सीज किए हैं। ईडी की टीम ने बैंक खातों में 21 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन के सोर्स का पता लगाने में जुट गई है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के इन 22 प्राइवेट नशा छुड़ाओ केंद्रों के नाम पर खोले गए बैंक खातों का इस्तेमाल धन शोधन के उद्देश्य से भी किया गया। गौरतलब है कि 18 जुलाई को ईडी ने पंजाब में 22 नशा छुड़ाओ केंद्रों से दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़े धनशोधन मामले में चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में रेड की थी।
विज्ञापन


युवाओं तक पहुंच रहीं प्रतिबंधित नशीली दवाइयां
ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक के दस्तावेजों, दवाइयों के रिकॉर्ड और स्टॉक से यह साबित होता है कि जो दवाइयां केवल नशा छुड़ाओं केंद्रों पर पंजीकृत मरीजों के इलाज में प्रयोग की जानी थी, उन्हें प्राइवेट नशा छुड़ाओ केंद्रों के जरिये बाकी युवाओं तक पहुंचाया गया। नशा करने वाले युवाओं तक इनकी खेप को पहुंचाने में ड्रग इंस्पेक्टरों की भी भूमिका सामने आई है। ये सभी नशा छुड़ाओ केंद्र डाॅ. अमित बंसल चला रहा था। जनवरी 2025 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर की कस्टडी से नशीली दवाइयों की खेप और ड्रग मनी बरामद हुई थी। यहां तक कि ड्रग इंस्पेक्टर जिस सेंटर की इंचार्ज थी, वहां 4 हजार दवाइयों की शॉर्टेज सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयों का स्टाॅक गायब
ईडी की जांच में सामने आया है कि जालंधर के नकोदर में एक नशा छुड़ाओ केंद्र से लगभग 1.44 लाख ब्यूप्रेनोर्फिन और नलाक्सोन की दवाइयाें का स्टॉक गायब है। डॉ. बंसल के केंद्रों से नशीली दवाइयों के स्टॉक रिकॉर्ड में बड़े स्तर पर गड़बड़ी पाई गई है। ईडी ने ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर के लिंक को भी खंगालना शुरू कर दिया है। इन नशीली दवाइयों को बाहर मार्केट में सस्ती दरों पर बेचने में उसकी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article