फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Due to non availabilty of bardana farmers jam bhatinda-ludhiana highway

चार दिन से बारदाना नहीं मिलने पर भड़के किसानों ने किया बठिंडा-लुधियाना राज्य मार्ग जाम

Thu, 22 Apr 2021 09:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Due to non availabilty of bardana farmers jam bhatinda-ludhiana highway
कस्बा सुधार स्थित अनाज मंडी में बीते चार दिन से बारदाना और फसल की अदायगी नहीं होने से भड़के किसानों ने वीरवार को लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक किसान धरने पर डटे रहे। इस मामले की भनक लगते ही डीएसपी दाखा गुरबंस सिंह बैंस अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान और मजदूर नहीं माने। चक्काजाम को देखते पुलिस ने ट्रैफिक को किसी अन्य रूट से डायवर्ट किया। मामले को तूल पकड़ता देख आखिरकार जिला फूड कंट्रोलर सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे किसानों और मजदूरों को आश्वासन दिया कि वीरवार शाम तक मंडी में बारदाना पहुंच जाएगा और उनकी अदायगी भी जल्द होगी। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम को खोला। इसके साथ चेतावनी भी दी कि अगर शाम तक यह मामला हल नहीं हुआ तो शुक्रवार को दोबारा चक्काजाम होगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा जिला यूथ प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट ने बताया कि सुधार अनाज मंडी में आसपास के लगभग बीस गांवों के किसान अपनी फसल लेकर आते हैं। इस समय लगभग 70 फीसदी फसल मंडी में पहुंच चुकी है। प्रशासन ने यहां पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। चार दिन से अनाज मंडी में बारदाना नहीं है, जिसके कारण फसल खुले में पड़ी है। बुधवार को बरसात के कारण 40 से 50 फीसदी फसल भीग गई। अब किसान जब तक उनकी फसल सूख नहीं जाती मंडियों से हिल नहीं सकते। फसल सूखने के बाद ही उसकी भराई होगी। जिन किसानों की फसल बिक चुकी है, उन्हें अभी तक अदायगी नहीं हो रही है। सरकार के इस रवैये के कारण किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर ने वीरवार शाम तक बारदाना आने का आश्वासन दिया है। अगर यह आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो वह दोबारा चक्का जाम करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस मामले पर जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनकी अहमदगढ़ मंडी में अधिकारियों से बात हो गई है। वीरवार शाम तक यहां पर बारदाना पहुंच जाएगा। चार दिन से जिन किसानों की अदायगी नहीं हो पाई है, उसे भी जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed