फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drunken son hits father with brick on head

Chandigarh News: शराब के नशे में बेटे ने सिर पर ईंट मार पिता को मारा

Tue, 26 Mar 2024 11:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Drunken son hits father with brick on head
घरेलू बात पर हुआ था दोनों में झगड़ा, होली से एक दिन पहले उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

आरोपी को थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फोकल पॉइंट के मोहल्ला जीवन नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही पिता के सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी के साथ उसके पिता की मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी और दोनों में झगड़ा हो गया।
पिता को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल पॉइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद लक्ष्मण बहादुर छेतरी का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इस मामले में थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने राजीव गांधी काॅलोनी निवासी लक्ष्मण बहादुर के दामाद किशन बहादुर की शिकायत पर सूरज बहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

किशन बहादुर द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उसके ससुराल परिवार मूल रूप से नेपाल के जिला अरगाखाची स्थित गांव खिरिदम का रहने वाला है। सूरज बहादुर शराब पीने का आदी है और अक्सर शराब के नशे में अपने पिता के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता है। रविवार देर रात को सूरज ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों मारपीट करने लगे और सूरज ने ईंट उठाकर अपने पिता के सिर पर वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया और लक्ष्मण बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed