फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug smuggling accused absconds from police custody in Ludhiana

Ludhiana: पुलिस कस्टडी से नशा तस्करी का आरोपी फरार, कोर्ट में थी पेशी, मुलाजिम को धक्का देकर भागा

Thu, 14 Nov 2024 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Nov 2024 05:57 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की हिरासत से नशा तस्करी का एक आरोपी फरार हो गया। लुधियाना कोर्ट में यह घटना घटी है। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Drug smuggling accused absconds from police custody in Ludhiana
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में हवालाती पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने नशा तस्करी मामले में पकड़ा था। वीरवार को उसे जेल से पेशी के लिए अदालत लाया गया था। जहां वह पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर फरार हो गया।  
विज्ञापन


अदालत परिसर से हवालाती के फरार होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मुलाजिम हवालाती के पीछे भागे लेकिन शातिर आरोपी वहां से फरार हो गया। मुलाजिम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिविजन पांच की पुलिस ने मुलाजिम मंदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी फिरोजपुर के गांव फत्तूवाल निवासी महिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मुलाजिम मंदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस लाइन में बतौर जरनल ड्यूटी पर तैनात है। उसकी ड्यूटी आरोपी महिंदर सिंह को अदालत में पेश करने की लगी थी। वह आरोपी को बक्शीखाने से साथ लेकर अदालत में पेश करने के बाद वकीलों की पार्किंग के रास्ते दोबारा बक्शी खाने में ला रहा था। तभी आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और उसे धक्का देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्का देने के बाद मंदीप सिंह जब तक संभल पाता आरोपी फरार हो गया। मंदीप ने काफी दूर तक आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed