{"_id":"d7448331522304a45af3c32c7b94b882","slug":"district-jail-prisoner-problems-listen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में कैदियों की मुश्किलें सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में कैदियों की मुश्किलें सुनीं
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अर्चना पुरी ने वीरवार को जिला जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनीं और अथारिटी की ओर से दिलाई जा रही कानूनी सुविधाओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि जेल में बंद हवालाती और कैदी अपने मामलों की पैरवी के लिए कानूनी सहायता स्कीम के अधीन वकील की सेवाएं मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेल बंदी अपनी अपील, रिवीजन, जमानत की अर्जी दायर करने के लिए भी कानूनी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जेल की सभी बैरकों का दौरा किया और कैदियों से मुश्किलें जानीं। कई मुश्किलें का हल मौके पर ही जिला जेल अधिकारियों को बता कर कराया। उन्होंने बंदियों को दी जा रही मेडिकल सेवाएं , खाने-पीने , रहने व मनोरंजन के साधनों टीवी और अन्य सहूलियतों के बारे जानकारी हासिल की।
जिला और सेशन जज ने कहा कि कानूनी सेवाओं को बढ़िया ढंग से बंदियों तक पहुंचाने के लिए जेल में ही लीगल एड क्लीनिक भी खोला गया है, जहां लंबी सजा भुगत रहे कैदियों की की मुश्किलें सुनी जाती हैं है और जरूरतमंद बंदियों के आवेदनपत्र कानूनी सेवाएं अथॉरिटी को भेजी जाती हैं। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी कम सीजेएम गुरप्रताप सिंह ने बताया कि जेल की प्रत्येक बैरक में कानूनी सहायता स्कीमों के प्रचार बोर्ड लगवाए जाएंगे, जिससे कोई भी बंदी स्कीम के लाभ से वंचित नहीं रहे।