{"_id":"6172fc4cdc9c074c43007bc3","slug":"dengue-half-century-in-ludhiana-total-figure-reached-631-ludhiana-news-pkl430867924","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में डेंगू का अर्ध शतक, कुल आंकड़ा 631 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में डेंगू का अर्ध शतक, कुल आंकड़ा 631 पर पहुंचा
विज्ञापन
लुधियाना। जिला प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद लुधियाना में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 51 नए केस सामने आए हैं। अभी तक पीड़ितों की कुल संख्या 631 पहुंच चुकी है। शुक्रवार को एक डेंगू संदिग्ध की मौत हुई है। लुधियाना में अभी तक पांच संदिग्ध लोगों की जान जा चुकी है।
हालांकि बीते साल के मुकाबले इस साल डेंगू के केस कम हैं। बीते साल 897 केस 22 अक्तूबर तक सामने आ चुके थे। शुक्रवार को आए कुल मामलों में से 37 पीड़ित महानगर लुधियाना से आए हैं, जबकि 11 ग्रामीण एरिया और तीन केस जगरांव से मिले है।
जिला लुधियाना में अभी तक 2161 संदिग्ध केस सामने आ चुके है, इसमें 631 मामलों की पुष्टि हुई है। 166 डेंगू पीड़ित मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें तीन मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 163 पीड़ितों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा 465 डेंगू पीड़ित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।