{"_id":"67b4bbb70ad24830b70056e4","slug":"delhi-businessman-dies-in-ludhiana-hotel-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-108928-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दिल्ली के कारोबारी की लुधियाना के होटल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: दिल्ली के कारोबारी की लुधियाना के होटल में मौत
Tue, 18 Feb 2025 10:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
तीन से होटल से नहीं निकला था कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कारोबार के सिलसिले में दिल्ली से लुधियाना आए एक कारोबारी की होटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कारोबारी पिछले कुछ दिन से बीमार था। वह पिछले तीन दिन से ही होटल से नहीं निकला था। मंगलवार सुबह जब कारोबारी ने कोई सामान नहीं मंगवाया गया तो होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने मास्टर चाबी से ताला खोला तो अंदर कारोबारी मृत पड़ा था। इसके बाद उन्होंने थाना डिविजन दो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नई दिल्ली निवासी बबलू (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। थाना डिविजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत ने बताया कि होटल एक फाइव के प्रबंधकों से पूछताछ की गई तो पता चला कि बबलू अक्सर उनके होटल में ही आकर रुकता था। वह पिछले तीन दिन से लुधियाना आया हुआ था। इस बार वह बाहर नहीं निकला। इस बारे उसने होटल वालों को कहा था कि उसे बुखार है। रोजाना सुबह कोई न कोई सामान मंगवाने के लिए उसका फोन आता था। मंगलवार को फोन नहीं आया तो होटल कर्मी उसके रूम पहुंचे थे।