फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Delay in action on complaint of Congress leader, station in-charge line present

कांग्रेसी नेत्री की शिकायत पर कार्रवाई में देरी, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Wed, 01 Sep 2021 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Delay in action on complaint of Congress leader, station in-charge line present
लुधियाना। प्रदेश कांग्रेस की सचिव और पूर्व जिला महिला कांग्रेस प्रधान ऊषा मल्होत्रा की शिकायत पर कार्रवाई में देरी करना थाना मोती नगर की प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर को भारी पड़ गया। एक दिन कार्रवाई में देरी करना और थाने में पूर्व महिला जिला कांग्रेस की प्रधान को बिठाकर रखने के साथ-साथ थाने पहुंच उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप के बाद थाना प्रभारी को अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों का तर्क था कि थाना प्रभारी ने ड्यूटी में लापरवाही की है। इस कारण ऐसी कार्रवाई करनी पड़ी है। इससे पहले नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह साफ तौर पर कह चुके हैं कि किसी भी हालात में ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अधिकारियों ने कांग्रेसी नेत्री की शिकायत पर कार्रवाई में देरी करने के कारण थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया क्या आम पब्लिक की शिकायतों पर कार्रवाई में देरी करने पर भी ऐसी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रदेश सचिव व पूर्व महिला जिला प्रधान ऊषा मल्होत्रा की बहु ज्योति मल्होत्रा सोमवार शाम बेटी के साथ बाजार गई थी। वापस आते समय मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन और डायमंड का पैंडल झपटकर ले गए। शाम करीब साढ़े छह बजे ऊषा मल्होत्रा ने थाना प्रभारी गुरशिंदरकौर को फोन पर इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि एएसआई राजकुमार को वहां भेजा जा रहा है लेकिन रात आठ बजे तक वहां एएसआई नहीं पहुंचा। जब उन्होंने एएसआई राजकुमार को फोन किया तो उसने बताया कि उन्हें ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात साढ़े नौ बजे वह मौके पर पहुंचा और बयान दर्ज किए। एसएचओ ने उन्हें सुबह नौ बजे थाने में आने के लिए कहा लेकिन सुबह फोन कर साढ़े 12 बजे आने के लिए कहा। जब वह लोग थाने पहुंचे तो एसएचओ वहां नहीं थी। वह देरी से आईं तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ऊषा मल्होत्रा ने पब्लिक के लिए सीपी द्वारा जारी किए नंबर पर एसएचओ को शिकायत कर दी। इसके बाद अधिकारियों ने एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जे एलनचेजियन का कहना है कि वारदात के बाद रिपोर्टिंग और एक्शन में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। अब उनकी जगह सब इंस्पेक्टर विजय कुमार को थाना प्रभारी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed