{"_id":"6e4462bf56ef6c19a92d0ece024fdda9","slug":"dead-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिर कर घायल हुए पूर्व फौजी ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिर कर घायल हुए पूर्व फौजी ने अस्पताल में तोड़ा दम
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग को लेकर बच्चों की लड़ाई में बीच बचाव कराने गए आरोपियों की ओर से छत से फेंके गए गांव ललतों कलां निवासी पूर्व फौजी धर्म देव (70) ने मंगलवार की सुबह निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी नितिश, बलराम, अमनदीप और दो अन्य पर दर्ज हत्या के प्रयास मामले को हत्या के मामले में तबदील कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नितीश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य अभी फरार चल रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
चौकी ललतों कलां के इंचार्ज एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि पूर्व फौजी धर्म देव का पोता अरविंद दो जनवरी को अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था।
इसी दौरान उसकी पतंग को लेकर आरोपी नितीश और अन्य आरोपियों से मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान धर्मदेव छत पर बीच बचाव करने के लिए चले गए। इसी दौरान आरोपियों ने धर्मदेव को छत से धक्का देकर नीचे गली में गिरा दिया। जिससे धर्मदेव बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। इस मामले में पुलिस ने धर्मदेव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। बीच में ठीक होने के बाद धर्मदेव की हालत फिर से खराब हो गई और उन्होंने मंगलवार की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। एएसआई बलवीर सिंह ने कहा कि अरविंद के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए है। पुलिस नितीश के फरार साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।