{"_id":"6074856a8ebc3ec4477c5e60","slug":"dc-of-sangrur-is-harvesting-wheat-at-his-residence-sangoor-news-pkl410156921","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने निवास पर संगरूर के डीसी कर रहे गेहूं की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने निवास पर संगरूर के डीसी कर रहे गेहूं की कटाई
विज्ञापन
संगरूर में अपने निवास पर गेहूं की कटाई करते डीसी रामवीर।
- फोटो : SANGOOR
संगरूर। डीसी रामवीर अपनी सरकारी रिहायश पर उपलब्ध जमीन पर लगी गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हैं। वे हाथों में दराती व चेहरे पर सूती कपड़ा बांधकर मजदूरों की मदद करते देखे गए।
खेतीबाड़ी के अलावा डीसी रामवीर रोजाना जल्दी उठकर गायों का दूध निकालते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उनका दफ्तरी कामकाज काफी व्यस्तता वाला है, लेकिन फिर भी वे रोजाना गायों का दूध निकालने के लिए और खेतीबाड़ी से संबंधित अन्य कार्यों के लिए समय निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़कर, खेतीबाड़ी से संबंधित कार्य करना और गो सेवा करने से वह शांति महसूस करते हैं।
उन्होंने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और खेतीबाड़ी का दिल से सम्मान करते हैं। वह जैविक फसलें उगाने के शौकीन हैं। इससे उन्हें आनंद मिलता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों से भागने के बजाय, बिना झिझक के अपने परिवारों के रोजाना घरेलू कार्यों में मदद करें। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले अधिकारी रामवीर ने भारत में शिक्षा की प्रमुख संस्था जेएनयू दिल्ली से राजनीति शास्त्र में एमए और ग्रेजुएशन किया है। वे 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।