फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cycle expo, cycle expo last day in ludhiana, 500 crore business enquiry in expo ludhiana

साइकिल एक्सपो के अंतिम दिन पांच सौ करोड़ के कारोबारी प्रस्ताव

Sun, 20 Mar 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 20 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
cycle expo, cycle expo last day in ludhiana, 500 crore business enquiry in expo ludhiana
लुधियाना में साइकिल एक्सपो में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी महिला कॉलेज के ग्राउंड में लगी साइकिल, फिटनेस और स्पोर्ट्स एक्सपो के अंतिम दिन लुधियानवियों की खासी भीड़ रही। एक्सपो में बच्चों के लिए खास प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने साइकिलिंग का मजा लिया और अपने पसंदीदा साइकिलों की बुकिंग भी कराई। इस तीन दिवसीय एक्सपो में देश के विभिन्न शहरों से दो हजार से अधिक डीलरों ने हिस्सा लिया। डीलरों ने साइकिल कंपनियों की ओर से लांच किए नए नए मॉडल्स का जायजा लिया और उनकी बुकिंग कराई। एक्सपो के दौरान पांच सौ करोड़ रुपये की व्यापारिक पूछताछ का दावा किया गया है। जबकि 25 हजार से अधिक लोगों ने चमचमाती साइकिलों के दीदार किए।
विज्ञापन


सीएम प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार महेशइंद्र सिंह गरेवाल और कांग्रेसी विधायक भारत भूषण आशू भी समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। इस मौके पर गरेवाल ने एक्सपो में सहयोग देने वाली कंपनियों को सम्मानित किया। एक्सपो में फैशन शो और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed