{"_id":"57cfe77d4f1c1ba830319802","slug":"thief-falls-arm-fractures-crime-news-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नीयत से घर में घुसा, दीवार फांदते टूटी बाजू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की नीयत से घर में घुसा, दीवार फांदते टूटी बाजू
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
Updated Wed, 07 Sep 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
गांव खीवाखुर्द के एक घर में चोरी करने घुसे एक व्यक्ति का हाथ उस समय टूट गया जब आवाज सुनकर घर के मालिक जाग गए।
हड़बड़ाहट में वापस भागने लगा तो दीवार फांदते हुए गिरकर बाजू टूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जगसीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की रात को वह अपने पिता प्रीतम सिंह, मां गुरमेल कौर और पत्नी कमलदीप कौर के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। जगसीर ने बताया कि रात के समय उसकी घर की चारदीवारी पर ईंटों के गिरने की आवाज सेे उनकी नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत लाइट जलाकर देखा तो गांव हीरोकलां निवासी अमरीक सिंह दीवार फांद कर उनके घर में घुसा हुआ था।
उन्होंने जैसे ही शोर मचाया तो वह भागने लगा और दीवार फांदते समय गिरने से उसकी बाजू टूट गई। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे पकड़ कर भीखी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उस समय लोगों ने बीच बचाव करते हुए आपस में राजीनामा करवाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जगसीर ने इसकी पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।