फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Thar hit bike woman driving car youth dies in Ludhiana

थार का तांडव: लुधियाना में महिला दौड़ा रही थी थार, बाइक सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, युवक की मौत

Wed, 30 Apr 2025 07:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Apr 2025 07:00 PM IST
सार

लुधियाना की सड़कों पर थार दौड़ा रही महिला ने पहले बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भी महिला रुकी नहीं वह थार को दौड़ाती रही। थार के नीचे फंसे बाइक सवार युवक को दूर तक घसीटती हुई ले गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Thar hit bike woman driving car youth dies in Ludhiana
दुकान में घुसी थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में हिमाचल नंबर की थार ने खूब तांडव मचाया। पंजाब के लुधियाना में थार को दौड़ा रही महिला चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना में युवक की मौत हो गई। लुधियाना के आरती चौक के पास स्थित सग्गू चौक में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं थार चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गई। इसके बाद थार ने एक बंद दुकान में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार दुकान के अंदर जा घुसी। थार की टक्कर से बंद दुकान का पूरा शटर क्षतिग्रस्त हो गया और साथ ही वहां लगी सीढ़ियां भी टूट गई। हिमाचल नंबर एचपी 52 ई 9993 थार को महिला चला रही थी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी महिला थार मौके पर छोड़ वहां से फरार हो गई। 

विज्ञापन


थार की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति को लोगों ने डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, पुलिस ने थार कब्जे में लेकर आरोपी महिला चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सग्गू चौक के पास एक महिला सफेद रंग की थार में सवार होकर जा रही थी। जब वह यू-टर्न लेने लगी तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी घुमा दी। इसी दौरान उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए काफी दूर ले गई। बेकाबू थार सीधा बंद दुकान में जा घुसी। लोगों ने किसी तरह से थार के नीचे फंसे बाइक सवार को निकाला। थार चालक महिला मौका देख कर फरार हो गई। वह गाड़ी और अपना सारा सामान भी गाड़ी में ही छोड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना डिविजन आठ के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके परिवार वालों का तो पता लग गया है। आरोपी महिला अभी फरार है। गाड़ी कब्जे में लेकर आरोपी महिला की पहचान की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed