{"_id":"669780a7f2fc02ed440aa1e0","slug":"sand-trader-travelling-in-car-in-ludhiana-attacked-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: कार में जा रहे रेत कारोबारी पर हमला, अवैध खनन का टिप्पर पकड़वाने के शक में की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: कार में जा रहे रेत कारोबारी पर हमला, अवैध खनन का टिप्पर पकड़वाने के शक में की पिटाई
Wed, 17 Jul 2024 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:58 PM IST
सार
घायल रेत कारोबारी अमरदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना कूमकलां की पुलिस ने उनके इलाके के तीन टिप्पर चालकों को अवैध रेत खनन के चलते पकड़ा था। उक्त टिप्पर चालकों को शक था कि पुलिस को उनके अवैध रेत भरने की जानकारी उसने दी है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में कार में जा रहे रेत कारोबारी पर रंजिश के चलते हमला करने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने कारोबारी को कोहाड़ा चौक में घेर कर मारपीट की।
आरोपियों ने देर रात शक के बिनाह पर रेत कारोबारी को रोका और उस पर रॉड से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमलावरों ने कार में और बाद में कार से उतार कर कारोबारी अमरदीप सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। अमरदीप ने इसकी जानकारी परिवार को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घायल रेत कारोबारी अमरदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना कूमकलां की पुलिस ने उनके इलाके के तीन टिप्पर चालकों को अवैध रेत खनन के चलते पकड़ा था। उक्त टिप्पर चालकों को शक था कि पुलिस को उनके अवैध रेत भरने की जानकारी उसने दी है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी। अमरदीप ने बताया कि पहले सोमवार रात को हमलावरों ने उसे घेरा था, लेकिन लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को अमरदीप सिंह कार में किसी काम से जा रहा था तो रास्ते में कोहाड़ा चौक के पास हमलावरों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद सभी हमलावर अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। वह चार से पांच लोग थे। हमला करने से पहले आरोपियों ने कार ओवरटेक कर दी और रोककर रॉड से हमला कर घायल किया। जिसके बाद इसकी जानकारी थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दी। पुलिस ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।