फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rs 35 lakh looted from two employees in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में बड़ी वारदात: पिस्तौल के बल पर सोना व्यापारी के मुलाजिमों से 35 लाख की लूट, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में सोना व्यापारी के दो कर्मचारियों से 35 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। दफ्तर के ही नीचे दो बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
Rs 35 lakh looted from two employees in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बाइक सवार लुटेरों ने चौकी मिल्लरगंज से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कांप्लेक्स की लिफ्ट के बाहर से पिस्तौल के बल पर सोना व्यापारी के मुलाजिमों से 35 लाख रुपये की नकदी लूट ली। जिस युवक से पैसों से भरा बैग लूटा गया उसके पास लाइसेंसी हथियार था। चंद मिनट में लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। 

विज्ञापन


युवकों ने इसकी जानकारी कंपनी के मालिक को दी। जब तक कंपनी के मालिक पांचवीं मंजिल से नीचे आते तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रुरल डॉ. सचिन गुप्ता, डीसीपी सिमरतपाल सिंह ढींढसा, एडीसीपी रुपिंदर कौर भट्टी, एसीपी मंदीप सिंह, एसीपी रणधीर सिंह, थाना डिविजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि इसमें कहीं न कहीं मुलाजिमों की मिलीभगत है। पुलिस इस मामले में कई थ्योरी पर काम करने में जुटी है। 

शंकर मैटल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक दीपक ने बताया कि उनका किस्मत कांप्लेक्स की पांचवीं मंजिल पर दफ्तर है। वह पहले कॉपर की ट्रेडिंग करते थे लेकिन पिछले छह महीने से वह सोने की खरीद फरोख्त करते हैं। उनका सारा काम पक्के में होता है। उन्होंने करीब सात महीने पहले प्रिंस और पीएसओ गगनदीप को रखा था। गगनदीप के पास लाइसेंसी हथियार था। इसी वजह से उसको नौकरी पर रखा गया था। 

सोने के जेवरात का भाव तय करने के बाद दोनों को ही हर बार भेजा जाता था और सोना देकर पैसे मंगवाए जाते थे। शुक्रवार की दोपहर को दोनों को एक्टिवा देकर सर्राफा बाजार में भेजा गया था, जिससे सोना देकर वह दोनों 35 लाख रुपये ले आएं। दोनों 35 लाख रुपये की नकदी लेकर सराफा बाजार से आए थे। दोनों ने एक्टिवा कांप्लेक्स के बाहर लगाई और बिल्डिंग में लगी लिफ्ट में जाने लगे। इसी दौरान एक युवक आया। जिसने हथियार दिखा कर दोनों से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। आरोपी का एक साथी पहले ही बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा था। दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जिसके बाद दोनों मुलाजिमों ने इसकी जानकारी मालिक को दी। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
 
मालिक ने कहा- मुलाजिम है लूट में शामिल
कंपनी के मालिक दीपक ने कहा कि गगनदीप के पास हथियार था इसलिए उसे रोका था। अगर कोई लूट करने के लिए आया था तो उसे अपना हथियार निकालना चाहिए था। हथियारबंद लुटेरे ने जैसे ही गगन से बैग लूटा तो गगन ने हथियार से गोली चलाना तो दूर अपना हथियार बाहर तक नहीं निकाला। वह हथियार निकालकर चलाने और शोर मचाने के बजाय उनके पास पांचवीं मंजिल पर आया कि उनसे लूट हो गई है। वह नीचे आए तो लुटेरे फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि गगन से उस समय पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। 

यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट

पुलिस कई थ्योरियों पर कर रही है जांच
इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जेसीपी सचिन गुप्ता ने अधिकारियों के साथ लिफ्ट में जांच की और बाहर का क्राइम सीन भी देखा। उसके बाद दोनों मुलाजिमों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पुलिस की फिंगर प्रिंट्स की टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसीपी रणधीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। कुछ प्वाइंट्स मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मुलाजिम शक के दायरे में है। उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी। इसके अलावा पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी है और कई थ्योरियों पर कई टीमें जांच करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed