{"_id":"574485304f1c1bb515691f04","slug":"rape-minor-raped-in-ludhiana-rape-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, एक काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार, एक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
Updated Tue, 24 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माछीवाड़ा साहिब निवासी एक 14 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने दुराचार किया। युवक ने लड़की को धमकियां दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने माछीवाड़ा पुलिस में शिकायत दी। पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी निरंजन साहनी (24) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता लंबे समय से बीमारी के चलते चारपाई पर हैं। उसके दो बेटे माछीवाड़ा से बाहर लेबर का काम करते हैं और 14 वर्षीय लड़की अपने पिता के साथ ही रहती है। परसों देर शाम लड़की की मां अपने पति के लिए शहर से दवाई लेने गई थी।
तभी आरोपी युवक उनके घर में घुसा और लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस कर से उसे उठा कर ले गया। सुनसान जगह पर उसके साथ दुराचार किया और किसी को न बताने की धमकी दी। थाना प्रभारी अमरदीप सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।