फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   preparation, production warrant preparation bhatinda, fraud degree case bhatinda

फर्जी डिग्री देने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी

Mon, 14 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 14 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
preparation, production warrant preparation bhatinda, fraud degree case bhatinda
गिरफ्तार - फोटो : file photo
युवाओं व अन्य लोगों से हजारों लेकर फर्जी डिग्री देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी थी। इसके तहत अब बठिंडा पुलिस पुणे जेल में बंद उक्त आरोपियों के एक साथी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि चार मार्च को पुलिस ने जाली डिग्रियों का कारोबार करने वाले उक्त गिरोह के सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पुलिस ने विभिन्न यूनिवर्सिटियों व बोर्डों की 359 डिग्रियां व मार्कशीट्स के अलावा एक लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य बरामद किया है। गिरोह का एक भी सदस्य पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि उक्त तीनों आरोपियों का एक साथी मनोज कुमार बांसल जो पुणे जेल में फर्जी डिग्री के मामले में बंद है, उसको पुणे पुलिस ने करीब एक माह पहले गिरफ्तार किया था। एसएसपी का कहना है कि अब पुलिस उक्त आरोपियों के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए पुणे जेल में बंद आरोपी को जांच में शामिल कर प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की जाएगी। इसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मार्च को बठिंडा पुलिस ने करनाल में छापामारी कर एक आरोपी रमन कश्यप को गिरफ्तार कर उससे 198 डिग्रियां व मार्कशीट्स, एक लैपटॉप व प्रिंटर बरामद किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बठिंडा निवासी गिरोह के सरगना तरसेम गर्ग को गिरफ्तार करके उससे 27 जाली डिग्रियां बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक और आरोपी पवन कुमार निवासी करनाल को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने पूछताछ के आधार पर अमृतसर के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के अमृतसर स्थित दफ्तर पर छापामारी कर वहां से भी 134 जाली डिग्रियां, 1 प्रिंटर व 3 कंप्यूटर बरामद किए, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। उक्त कंप्यूटरों से पुलिस ने डिग्रियां छापने संबंधी डाटा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed