फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police Registered Case in Misdeed With Minor in Ludhiana

लुधियाना: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग का गर्भपात कराने पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने पुलिस को बताया

Wed, 10 Nov 2021 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 04:10 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी लाल बहादुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Police Registered Case in Misdeed With Minor in Ludhiana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक युवक ने करीब साढ़े चार महीने पहले नाबालिग को धमकियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। नाबालिग ने इस बारे में किसी को बताया तो नहीं, लेकिन वह गर्भवती हो गई। उसके पेट में दर्द रहने लगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अमृतसर में वारदात: तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, माचिस की डिब्बी बदलने पर हुआ था विवाद 
विज्ञापन


जब परिवार वालों को पता चला तो वह भी बिना किसी को सूचना दिए सिविल अस्पताल गर्भपात कराने पहुंच गए। वहां से डॉक्टरों ने इसकी जानकारी थाना शिमलपुरी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की और पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी लाल बहादुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी 16 साल की है। 24 जून को वह किसी काम से बाहर गए थे तो उसकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी लाल बहादुर ने मौके का फायदा उठाया और नाबालिग बेटी को घर में अकेली देख घुस गया। आरोपी ने नाबालिग लड़की को धमकियां दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकाया कि वह किसी को कुछ न बताए। नाबालिग ने किसी को नहीं बताया, लेकिन कुछ समय पहले उसके पेट में दर्द रहने लगा। 


जब उसने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी तो जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग ने सारी बात उन्हें बताई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय बेटी का गर्भपात कराना सही समझा। इसके बाद वह सिविल अस्पताल पहुंच गए। वहां से डॉक्टरों ने पुलिस को बताया। 

थाना शिमलापुरी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने तो सूचना नहीं दी थी, लेकिन डॉक्टरों से पता चलने पर पुलिस टीम को भेजा गया था। इसके बाद बयान दर्ज कर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed