फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Old Man living in village Takhra of Machiwara attacked with hammer due to money transaction

Ludhiana: पैसे के लेन देन में बुजुर्ग को मारे हथौड़े, घर से बुलाकर किया कातिलाना हमला

Sat, 04 Feb 2023 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

कर्मजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका आरोपी मोहन सिंह के साथ सात लाख रुपये का लेन देन था। आरोपी मोहन सिंह पिछले काफी समय से पैसे नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
Old Man living in village Takhra of Machiwara attacked with hammer due to money transaction
बुजुर्ग पर हमला - फोटो : demo pic

विस्तार

लुधियाना में माछीवाड़ा के गांव तखरा में रहने वाले बुजुर्ग कर्मजीत सिंह पर पैसे के लेन देन के चलते गांव के ही एक व्यक्ति ने साथी के साथ मिल हथौड़े के साथ कातिलाना हमला कर दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग कर्मजीत सिंह को घर से पैसे देने के लिए कूमकलां के गांव भम्मा बुलाया था और वहां से आरोपी उसे दो पहिया वाहन पर बैठा कर गांव शेरिया की तरफ गए। तभी आरोपियों ने हथौड़े से कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी बुजुर्ग को मृत समझ कर फरार हो गए। किसी तरह से कर्मजीत सिंह ने अपने परिवार को बुलाया। परिजनों ने उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया और इसकी जानकारी थाना कूमकलां पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद कर्मजीत सिंह की शिकायत पर गांव तखरा निवासी मोहन सिंह और उसके साथी गुरिंदर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें रविवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका आरोपी मोहन सिंह के साथ सात लाख रुपये का लेन देन था। आरोपी मोहन सिंह पिछले काफी समय से पैसे नहीं दे रहा था। 31 जनवरी को आरोपी ने कर्मजीत सिंह को फोन कर पैसे ले जाने के लिए बुलाया। कर्मजीत सिंह गांव भम्मा बस स्टैंड के पास पहुंचा तो आरोपी मोहन सिंह और उसके साथ एक व्यक्ति खड़ा था जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। वहां से मोहन सिंह उसके दो पहिया वाहन पर बैठ गया, जबकि दूसरा आरोपी साथ साथ बाइक पर चलने लगा। जब वह गांव शेरिया के पास सुए के नजदीक पहुंचे तो आरोपी ने बाइक आगे लगाकर एक दम से हथौड़े से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसी दौरान आरोपी मोहन सिंह ने भी उस पर हथौड़े से वार किए और उसे मृत समझ कर उसके पास पड़े पैसे और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई सोमनाथ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मोहन के साथ उसका साथी गुरिंदर सिंह था। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा और दोनों से ही लगातार पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed