{"_id":"614dc7d38ebc3efad92e3597","slug":"mother-and-daughter-died-in-road-accident-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में सड़क हादसा: दो कंटेनर से टकराई एक कार, मां-बेटी की मौके पर ही मौत, दो अन्य लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में सड़क हादसा: दो कंटेनर से टकराई एक कार, मां-बेटी की मौके पर ही मौत, दो अन्य लोग घायल
Fri, 24 Sep 2021 06:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:24 PM IST
सार
लुधियाना में सड़क हादसे में मां-बेटी की जान चली गई। वहीं चालक और उसकी मां घायल हैं। हादसा मलेरकोटला रोड पर स्थित गोपालपुर गांव के पास हुआ है। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में मलेरकोटला रोड पर गोपालपुर गांव में गलत दिशा से आ रहे दो कंटेनर से एक कार जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक और उसकी मां दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद थाना डेहलों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी जसपाल सिंह और उसकी मां मंजीत कौर घायल हैं। जबकि जसपाल की पत्नी अमनदीप कौर और उसकी बेटी मवलीन कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में जसपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए है। जसपाल सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक वह छह सितंबर को अपनी पत्नी अमनदीप कौर, मां मंजीत कौर और बेटी मवलीन कौर के साथ मलेरकोटला से लुधियाना ऑल्टो कार में आ रहा था।
जब वह गोपालपुर दाना मंडी के पास पहुंचे तो इसी दौरान बाईं और से दो ट्रक कंटेनर बिना इंडिकेटर और हार्न के गलत तरीके से रोड पर चढ़े। उनकी लाइट्स भी बंद थीं। जिसके चलते कार पीछे वाले कंटेनर को टच करते हुए आगे वाले के पीछे जा घुसी। हादसे में उसकी पत्नी व बेटी की मौत हो गई। जबकि वह और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट
थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि पहले परिवार वालों ने कार्रवाई नहीं करवाई थी। जिस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया था। अब परिवार वालों ने मामला दर्ज करने शिकायत की है। कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही ट्रक ड्राइवरों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।