{"_id":"609130ca8ebc3ebd016d57fe","slug":"misdeed-with-minor-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: बीमार मामी की देखभाल के लिए आई नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता से किया था शादी का वादा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: बीमार मामी की देखभाल के लिए आई नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता से किया था शादी का वादा
Tue, 04 May 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 May 2021 05:06 PM IST
सार
थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव रहीमा खुर्द निवासी धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात थाना मेहरबान में आते क्षेत्र की है। लड़की अपनी मामी की देखभाल करने के लिए आई थी। आरोप है कि उसकी मामी के भतीजे ने ही शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। थाना मेहरबान की पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर गांव रहीमा खुर्द निवासी धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के मुताबिक नाबालिग की मामी बीमार थी। उसकी देखभाल के लिए नाबालिग आई हुई थी। वहीं पर नाबालिग की मामी का भतीजा धर्मवीर भी आया हुआ था। 27 अप्रैल की शाम वह नाबालिग को अपने साथ किसी स्थान पर बहला फुसलाकर ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन