{"_id":"63f1c1a7c4413786d103a59e","slug":"man-murdered-in-village-mukandpura-of-ludhiana-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: प्रेमिका से शादी करने से मना करने पर नाराज था बेटा, पिता की हत्या कर शव किया खुर्द-बुर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: प्रेमिका से शादी करने से मना करने पर नाराज था बेटा, पिता की हत्या कर शव किया खुर्द-बुर्द
Sun, 19 Feb 2023 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:59 AM IST
सार
परमजीत काफी परेशान था। उसका बेटा जोबनप्रीत उसके कहने से बाहर है। वह एक लड़की से शादी करना चाहता था मगर परमजीत इसके लिए राजी नहीं था।
विज्ञापन
लुधियाना में हत्या
- फोटो : Demo Pic
विस्तार
लुधियाना में डेहलों के गांव मुकंदपुरा इलाके में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर शव खुर्द बुर्द कर दिया। आरोपी के पिता इस बात पर अड़े थे कि उसकी शादी उक्त लड़की से नहीं होगी जिसे वह पसंद करता है। इसी वजह से आरोपी अपने पिता से रंजिश रखने लगा और उसने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब परमजीत का फुफेरा भाई खन्ना के मालौद स्थित भीखी खटरा निवासी पलविंदर सिंह गांव आया। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी थाना डेहलों पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में बलविंदर सिंह की शिकायत पर जोबनप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
परविंदर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक दो दिन पहले वह अपने भाई परमजीत से मिलने के लिए गांव आया था। वह घर पर मौजूद नहीं था तो उसने गांव वालों से परमजीत के बारे में पता किया। इसी दौरान उसे परमजीत का दोस्त स्वर्ण सिंह मिला जिसने बताया कि परमजीत काफी परेशान था और कह रहा था कि उसका बेटा जोबनप्रीत उसके कहने से बाहर है। वह एक लड़की से शादी करना चाहता था मगर परमजीत इसके लिए राजी नहीं था जिस कारण जोबनप्रीत ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया और शव खुर्द बुर्द कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।