{"_id":"abc35412a849867d47c81752bf1216d1","slug":"man-beat-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए, पत्नी का सिर फोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए, पत्नी का सिर फोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर बेसबॉल बैट से वार किए। महिला की चीखें सुनकर उसका बेटा और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी पति फरार हो गया। वारदात थाना लाडोवाल के इलाके भट्टियां में हुई। खून से लथपथ महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे गंभीर हालत में सीएमसी में रेफर कर दिया गया है। इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने घायल महिला के बेटे रवि सिंह की शिकायत पर आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता गुरविंदर सिंह कोई काम नहीं करता और नशे का आदी है। अक्सर वह उसकी मां बलविंदर कौर के साथ मारपीट करता रहा है। 25 जनवरी देर शाम को उसका पिता घर आया और मां से नशा खरीदने के लिए पैसों की मांग करने लगा। उसकी मां बलविंदर कौर ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसके पिता ने बेसबॉल बैट उठाया और मां के सिर पर वार करने शुरू कर दिए।
उसकी मां के सिर से खून बहने लगा। उसने चिल्लाना शुरू किया तो आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा। इसके बाद उसका पिता मौके से फरार हो गया। वह अपनी मां को अस्पताल लेकर गया और पुलिस को सूचना दी। थाना लाडोवाल के जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने कहा कि बेटे की शिकायत पर आरोपी गुरविंदर सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।