फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   kidnap, beggar's daughter kidnapped in ludhiana, ludhiana kidnpa

कंजक पूजन के बहाने भिखारी की बेटी का अपहरण 

Sun, 12 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 12 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
kidnap, beggar's daughter kidnapped in ludhiana, ludhiana kidnpa
अपहरण
कंजक पूजन के बहाने शनिवार को एक स्कूटर सवार व्यक्ति लोगों से भीख मांगने वाली महिला की ढाई साल की बच्ची को अपने साथ ले गया। बच्ची के वापस न आने पर उसकी मां ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेम कालोनी निवासी बसंत देवी की शिकायत पर अज्ञात स्कूटर सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बसंत देवी की शिकायत के मुताबिक वह अपनी ढाई साल की बेटी के साथ नगर निगम जोन ए के पास स्थित शीतला माता मंदिर के बाहर लोगों से भीख मांगती है। शनिवार दोपहर को स्कूटर पर एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि उसे कंजक पूजन करना है और वह उसकी बच्ची को ले जाना चाहता है।
विज्ञापन


कुछ ही समय बाद वह उसे वापस लाया और कहने लगा कि बच्ची काफी रो रही है। इस पर वह पानी लेने मंदिर के अंदर गई। जब वापस आई तो बच्ची और स्कूटर सवार वहां नहीं था। उसने काफी समय तक अपनी बेटी का इंतजार किया और उसकी तलाश भी की, लेकिन उसके बेटी नहीं मिली। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंत कौर ने आशंका जताई कि स्कूटर सवार ही उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात स्कूटर सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed