फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Husband killed his wife after she gave birth to daughter in Ludhiana

'मुझे बेटा चाहिए था, तुने बेटी पैदा की': शादी के तीन साल बाद जन्मी बेटी, पति ने पत्नी को दी सजा-ए-मौत

Fri, 25 Apr 2025 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

शादी के तीन साल बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने से महिला का पति खुश नहीं था। क्योंकि वह बेटी नहीं बेटा चाहता था। वह पत्नी को कहता था कि बेटे को ही जन्म देना। 

विज्ञापन
Husband killed his wife after she gave birth to daughter in Ludhiana
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटा और बेटी को लेकर अभी भी कुछ लोगों के दिल और दिमाग में गंदगी भरी हुई है। समाज के कुछ लोग अभी भी हैं जो बेटा और बेटी के बीच अंतर मानने की दिमागी बीमारी से ग्रस्त हैं। इस छोटी मानसिकता वाले लोग अपराध करने से भी नहीं डरते। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है पंजाब के लुधियाना में। यहां एक महिला ने बेटी को जन्म दिया तो आरोपी पति ने उसे सजा-ए-मौत दे दी। आरोपी ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना में व्यक्ति ने अपनी पत्नी को हत्या कर दी। घटना लुधियाना के जमालपुर इलाके की है। आरोपी पति ने पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया। महिला ने शादी के तीन साल बाद बच्ची को जन्म दिया तो आरोपी पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। आरोपी अमित कुमार है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी पति अमित ने पत्नी प्रियंका की हत्या करने के बाद बचने की कोशिश भी की थी। आरोपी ने ताजपुर रोड इलाके में रहने वाली साली को फोन किया और कहा कि प्रियंका की तबीयत खराब हो गई है। जब प्रियंका के मायके वाले उसके घर पहुंचे तो देखा कि उसके गले पर निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रियंका का शव कब्जे में लेकर पोस्टर्माम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना जमालपुर की पुलिस ने ताजपुर रोड की अमर कॉलोनी निवासी त्रिभुवन की शिकायत पर आरोपी अमित कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के मकान में रहते थे पति-पत्नी
थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित मूल रूप से उत्तरप्रदेश के महाराजगंज के गांव सनौली का रहने वाला है। अमित की शादी करीब तीन साल पहले प्रियंका के साथ हुई थी। वह पत्नी के साथ जमालपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहा है। आरोपी दिहाड़ी करता है। 

बेटी पैदा होने के बाद पत्नी से झगड़ा करता था अमित
जांच में सामने आया कि आरोपी हमेशा पत्नी प्रियंका से हमेशा कहता था कि उसे बेटा चाहिए। प्रियंका गर्भवति हुई और उसने करीब एक महीना पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। बेटी पैदा होने पर आरोपी अमित कुमार काफी नाराज रहता था। उसका पत्नी प्रियंका से काफी झगड़ा होता था तो हर बार ताना देता था कि उसे बेटा चाहिए था और उसने बेटी को जन्म दिया है। 

आरोपी पति ने पुलिस के सामने कबूल किया जुर्म
बीते दिन आरोपी अमित का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। ससुराल वालों को फोन किया कि प्रियंका तबीयत खराब हो गई है। परिवार वाले पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने प्रियंका के गले पर निशान देखे तो उन्हें शक हुआ। इसके पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया कि उसने गला दबा पत्नी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed