फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Husband and wife murdered in Ludhiana

लुधियाना में वारदात: रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी और पत्नी की हत्या, बेटी ने फोन पर सुनीं चीखें

Thu, 05 May 2022 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 08:47 AM IST
सार

जिस समय घटना हुई उस समय रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी अपनी बेटी से बात कर रहे थे। फोन पर माता-पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटी मौके पर पहुंची तो दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे।

विज्ञापन
Husband and wife murdered in Ludhiana
लुधियाना में मारे गए दंपती - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में बुधवार देर रात को आयकर विभाग के रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। आरोपी ने तेजधार हथियार से दोनों का गला काटा और वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। मृतकों की पहचान सुखदेव सिंह (68) और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर (62) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय वारदात हुई उस समय सुखदेव सिंह अपनी बेटी से बात कर रहे थे। अचानक से चीख पुकार मची और फोन कट गया। कुछ समय बाद सुखदेव सिंह की बेटी पति के साथ घर पहुंची तो माता पिता के खून से लथपथ शव पड़े थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सीएम दौरे से एक दिन पहले लुधियाना में बड़ी वारदात के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा, डीसीपी वरिंदर सिंह बराड़ के साथ साथ अन्य पुलिस अधिकारी और टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की एंट्री गेट से हुई है और वह दीवार फांद कर फरार हुआ है। बाकी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है ताकि कोई सुराग मिल सके। 
विज्ञापन


सुखदेव सिंह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ अकेले रहते थे। उनका बड़ा बेटा स्काटलैंड में जबकि छोटा बेटा कनाडा के ओंटारियो शहर में रहता है। बेटी की अग्र नगर में ससुराल है। बुधवार रात को सुखदेव सिंह अपनी बेटी के साथ फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान घर की बैल बजी और सुखदेव सिंह ने दरवाजा खोला। इसके बाद बेटी का फोन होल्ड करवा सुखदेव उस व्यक्ति से बात करने लगे। बातें करते करते ही अचानक से चीखने की आवाजें आने लगी। बेटी उधर से चिल्लाती रही कि कौन है मगर कोई जवाब नहीं आया। बेटी तुरंत घर से निकली और अपने मायके पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम दे फरार हो चुका था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार फांद कर फरार होते को इलाका निवासियों ने देखा

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह इलाके में सैर कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति सुखदेव सिंह के घर की दीवार फांद कर भाग रहा था। आरोपी को फरार होता देख व्यक्ति ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद उसने इलाका निवासियों को जानकारी दी। उधर से सुखदेव की बेटी भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद सभी को पता चला कि आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम दे फरार हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी के काफी नजदीक पहुंच चुकी है, लेकिन अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

अगले सप्ताह दोनों पति-पत्नी को जाना था कनाडा 

बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह का छोटा बेटा कनाडा में रहता है। दोनों पति पत्नी अगले सप्ताह छोटे बेटे के पास रहने के लिए जाने वाले थे। दोनों की अगले सप्ताह की टिकट भी बुक हो चुकी थी और वीजा भी लगा हुआ था। वह बेटी के साथ भी अक्सर इसी को लेकर बातें करते थे।  


 

पुलिस इस मामले में अलग अलग एंगल पर काम कर रही है। कई थ्योरियों पर अलग अलग टीमें लगी हुई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति नजदीकी है जो फ्रेंडली एंट्री लेकर घर में घुसा और वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैa। कुछ वीडियो देखी गई है, लेकिन साफ नहीं आई है। बाकी पुलिस लगातार इस मामले पर लगी है और जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. कौस्तभ शर्मा, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed