फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fraud, fraud in ludhiana, four lakh fraud ludhiana

बिजली बोर्ड में नौकरी के नाम पर चार लाख ठगे

Mon, 21 Mar 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 21 Mar 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
fraud, fraud in ludhiana, four lakh fraud ludhiana
पैसा - फोटो : demo pic
मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया के नजदीकी कुलजीत सिंह धंजल के खिलाफ थाना शिमलापुरी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। धंजल ने अपने ही एक दोस्त को बिजली बोर्ड में पक्की नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए। बाद में उसे न तो नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस मिले।
विज्ञापन


जब पंचायती राजीनामा हुआ तो धंजल की तरफ से दिया गया चार लाख का चेक भी बाद में बाउंस हो गया। फिलहाल थाना शिमलापुरी पुलिस ने मेन मार्केट राम नगर के रहने वाले संदीप सिंह की शिकायत पर कुलजीत सिंह धंजल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मेयर ने कहा है कि धंजल उनके साथी हैं, पीए नहीं। उन्होंने उक्त व्यक्ति से दो लाख रुपये ब्याज पर बिजनेस के लिए ले रखे थे। उन्हें फंसाने के लिए यह मामला बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संदीप सिंह ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी कि कुलजीत सिंह धंजल खुद को सियासी नेताओं का नजदीकी बताता है। वह खुद को बिजली बोर्ड में सिलेक्शन कमेटी का सदस्य भी बताता था। संदीप के मुताबिक उसने अपने इलेक्ट्रिशियन डिप्लोमा के बारे में धंजल को बताया तो धंजल ने कहा कि वह उसकी बिजली बोर्ड में पक्की नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए चार लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने कहा कि वह पैसे देने के लिए मान गया। बाद में संदीप ने अपने दोस्त जसपाल सिंह के साथ मिलकर धंजल को चार लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो संदीप ने अपने पैसे वापस मांगे। धंजल टाल मटोल करने लगा। संदीप ने कहा कि उसके बाद पंचायती राजीनामा हो गया और धंजल ने चार लाख रुपये का एक चेक उसे दे दिया जो बाद में बाउंस हो गया।


इसके बाद उसने काफी बार धंजल से पैसे मांगे। कोई जवाब तो नहीं मिला, उल्टा वह धमकियां देने लगा। उसके बाद संदीप ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने धंजल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना शिमलापुरी के इंचार्ज गुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने धंजल को नोटिस भेज दिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed