फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing in quick succession in Jagraon Man heavily intoxicated opens fire

जगरांव में एक के बाद एक 23 हवाई फायर:  शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने चलाई गोलियां, थापर कॉलोनी में दहशत

Fri, 23 Oct 2026 03:10 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 03:10 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल से 23 खाली खोल बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान आत्म नगर, जगरांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी को जब पकड़ा था तो उसने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन
firing in quick succession in Jagraon Man heavily intoxicated opens fire
firing - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जगरांव की नई दाना मंडी के नजदीक थापर कॉलोनी में वीरवार देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 32 बोर के लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक कई हवाई फायर कर दिए।
विज्ञापन


गोलियां चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। इस सबंधी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी-2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से 23 खाली खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान आत्म नगर, जगरांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना सिटी-2 में तैनात एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि वह पुलिस के साथ तहसील चौक में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि थापर कॉलोनी में नई दाना मंडी के पास एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी पिस्टल से लगातार हवाई फायर कर रहा है। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद करने के साथ घटनास्थल से 23 खाली खोल भी जब्त किए। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी को जब पकड़ा था तो उसने शराब पी रखी थी।


थाना सिटी-2 के प्रभारी आत्मा सिंह ने बताया कि आरोपी का लाइसेंसी हथियार 24 मई 2025 को जारी हुआ था और इसकी वैधता 23 मई 2030 तक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी ने किन परिस्थितियों में और किस कारण से हवाई फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed