{"_id":"5787bb604f1c1ba64e13e5b7","slug":"firing-akali-leader-fire-in-ludhiana-ludhiana-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेन देन में अकाली नेता ने चलाई गोली, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेन देन में अकाली नेता ने चलाई गोली, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Firing
शिमलापुरी इलाके में वीरवार सुबह पैसों के लेन देन में अकाली दल नेता परमजीत सिंह ने अपनी 12 बोर की राइफल से दो गोलियां चलाई। इसमें से एक गोली नरेश सैनी के कंधे पर जा लगी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद एडीसीपी आपरेशन हरिंदर सिंह, एसीपी आत्म नगर बलविंदर सिंह, थाना डुगरी और थाना शिमलापुरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल नरेश सैनी को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परमजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह की इलाके में ही टेलीशॉप है। कुछ समय पहले एससी विंग हलका दक्षिण के प्रधान परमजीत सिंह की पत्नी गुरमीत कौर ने जरनैल सिंह से चालीस हजार रुपये में एक लैपटॉप खरीदा था। जरनैल ने लैपटॉप एक निजी फाइनेंस कंपनी से उसे फाइनेंस करवा दिया और उसकी किस्तें बांध दी।
विज्ञापन
चार पांच महीने से गुरमीत कौर लैपटॉप की किस्तें नहीं दे रही थी। फाइनेंस कंपनी ने जरनैल सिंह को उसका चेक देकर पैसे लेने की बात कही। जरनैल ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए, लेकिन परमजीत सिंह ने टाल मटोल की। जरनैल सिंह ने चेक बैंक में लगाया तो पैसे न होने की वजह से वह बाउंस हो गया।
इसके बाद जरनैल ने गुरमीत से पैसे की मांग की, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। जरनैल ने चेक की एवज में अदालत से उसे नोटिस भिजवा दिया। बुधवार को नोटिस मिलने के बाद गुरमीत कौर ने उसे भला बुरा कहना शुरू कर दिया और अपने पति परमजीत सिंह को सारी बात बताई। परमजीत ने भी जरनैल को फोन कर धमकियां दीं।
जरनैल ने इसकी शिकायत रात को ही थाना डाबा की पुलिस के पास कर दी थी। वीरवार सुबह दिल्ली से लौटते ही परमजीत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ जरनैल की दुकान पर गया। आरोपियों ने उसे पीटने की कोशिश की, लेकिन जरनैल भाग गया। जरनैल ने इसकी जानकारी अपने बेटे बलबीर को दी।
बलबीर जब बात करने के लिए परमजीत सिंह के पास गया तो परमजीत सिंह ने अपनी राइफल से उन पर गोलियां दागी। पहली गोली तो खाली चली गई, लेकिन दूसरी गोली वहां खड़े बलबीर के दोस्त नरेश सैनी के कंधे पर जा लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। एसीपी आत्म नगर बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।