फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Encounter in Jagraon Firing accused opened fire on police one injured

जगरांव में मुठभेड़: फायरिंग के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली, हथियार बरामदगी के लिए ले गए थे कर्मचारी

Sat, 19 Jul 2025 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 10:49 AM IST
सार

पुलिस जब दोनों आरोपियों को रिवाल्वर बरामदगी के लिए जगरांव से सोहिया गांव के रास्ते पर ले गई तो आरोपी नानकराम ने जमीन में छिपाया हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसपी देहात डॉ. अंकुर गुप्ता के अनुसार, आरोपी ने दो गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
Encounter in Jagraon Firing accused opened fire on police one injured
माैके से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव राजकोट रोड स्थित रूमी के सेंट्री शोरूम मालिक जतिंदर सिंह रिंकू पर 5 जुलाई को हुई फायरिंग के मामले में देहात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नानकराम उर्फ नानकू और दीपू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस जब दोनों आरोपियों को रिवाल्वर बरामदगी के लिए जगरांव से सोहिया गांव के रास्ते पर ले गई तो आरोपी नानकराम ने जमीन में छिपाया हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसपी देहात डॉ. अंकुर गुप्ता के अनुसार, आरोपी ने दो गोलियां चलाईं। एक गोली पुलिस कर्मचारी के पास से गुजरी। दूसरी गोली पुलिस की गाड़ी को लगी।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में नानक की टांग में गोली लग गई। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पांच जुलाई को शोरूम मालिक जतिंदर सिंह रिंकू अपनी कार में गांव रूमी से छज्जावाल अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। लेकिन कारचालक नीचे झुक गया और गोली शीशे को चीरते हुए दूसरी और निकल गई थी। इस सबंधी पुलिस ने पीड़ित के दो अज्ञात समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed