फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Eight people including woman and doctor arrested in Barnala for theft two year old child

बरनाला से बच्चा चोरी: लुधियाना में 2 लाख में डील... मध्यप्रदेश में दी जानी थी बलि; महिला व डॉक्टर ने रची साजिश

Mon, 07 Apr 2025 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

बरनाला से बच्चा चोरी कर पहले उसे लुधियाना ले जाया गया। लुधियाना में बच्चे को दो लाख रुपये में आगे बेचने की साजिश थी। वहां से मध्यप्रदेश में बच्चे को पहुंचाया जाना था। मध्य प्रदेश में बच्चे को तांत्रिक अनुष्ठान के लिए चोरी किया गया था। 

विज्ञापन
Eight people including woman and doctor arrested in Barnala for theft two year old child
बच्चा चोरी मामले में महिला समेत आठ गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में गरीब परिवार के दो साल के बच्चे का 4 अप्रैल को अपहरण हुआ था। इस मामले में बरनाला पुलिस महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में अभी तक कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश से हुई है। वहीं बच्चे को लुधियाना से बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि बच्चे को ढूंढने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई थी, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




इस कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी दविंदर सिंह, रोहित और दशरथ सिंह को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से पकड़ा है। आरोपी दमनप्रीत सिंह, आदित्य, मानव अरोड़ा, रविंदर कौर और डॉ. विकास तिवारी को लुधियाना से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Eight people including woman and doctor arrested in Barnala for theft two year old child
डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू की गोद में बच्चा। - फोटो : संवाद

दो लाख रुपये में बच्चे को बेचा जाना था
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार अप्रैल को बच्चे को आरोपी मानव अरोड़ा और दमनप्रीत सिंह ने बरनाला अनाज मंडी में झुग्गी-झोपड़ी से अपहरण कर ले गए थे। रास्ते में तीसरा आरोपी आदित्य भी उनके साथ शामिल हो गया। उन्होंने आगे बच्चे को कोहिनूर सिंह और दविंदर सिंह को सौंप दिया जो उसे लुधियाना के सार्थिक हेल्थ केयर मुंडिया खुर्द में आरोपी महिला रविंदर कौर और डॉ. विकास तिवारी के पास ले गए। महिला आरोपी रविंदर कौर ने डॉ. विकास तिवारी के माध्यम से बच्चे को किसी निसंतान दंपती को 2 लाख रुपये में बेचने की साजिश भी रची थी। 

मध्यप्रदेश में तांत्रिक अनुष्ठान का बनाया था माहौल
जांच में सामने आया कि बच्चे को लुधियाना से मध्यप्रदेश ले जाना था। आरोपियों ने बच्चे को मध्य प्रदेश में जिस स्थान पर ले जाना था, वहां किसी तरह के तांत्रिक अनुष्ठान का माहौल बनाया हुआ था। इससे ऐसा लग रहा था कि बच्चे की बलि देने की योजना थी। हालांकि वहां बच्चे के साथ क्या किया जाना था इसका पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से मोटरसाइकिल, कार और एक तकनीकी सामग्री बरामद की गई है। 

पुलिस रिमांड में आरोपी कर सकते हैं कई खुलासे
डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि अकसर कहा जाता है कि पुलिस केवल अमीर लोगों के बच्चों की सुरक्षा करती है। लेकिन इस मामले में यह बच्चा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार से ताल्लुक रखता है। इस वजह से पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपी दमनप्रीत सिंह और आदित्य ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2023 में लुधियाना में 8 करोड़ रुपये की बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed