{"_id":"57389e564f1c1bfb15ac711a","slug":"crime-mobile-loot-in-ludhiana-ludhiana-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर राहगीर को रोका, सिर पर वार कर मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर राहगीर को रोका, सिर पर वार कर मोबाइल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 15 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में चौबीस घंटे गश्त करने का दावा करने वाली जिला पुलिस की पोल खुलकर लगातार सामने आ रही है। लुटेरे पुलिस गश्त को गच्चा देकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है।
शनिवार देर रात लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने बस्ती जोधेवाल स्थित काली सड़क पर राहगीर को गन प्वाइंट पर रोक लिया। जब व्यक्ति ने कुछ न होने की बात की तो उसके सिर पर वार करने के बाद उसका मोबाइल फोन और जेब में पड़ी कुछ नगदी लेकर ही आरोपी फरार हो गए। राहगीर काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा।
वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने उसका पता पूछकर उसे घर पहुंचाया जहां से परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में घायल की पहचान काली सड़क निवासी सोहन लाल के रुप में हुई है। उसने मामले की शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस से की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोहन लाल हलवाई है और शनिवार की रात को काम खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा था। जब वह काली सड़क पर पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने सोहन लाल के सिर पर पिस्तौल तान दी और सामान की मांग की। जब उसने सामान न होने की बात की तो दूसरे युवक ने सोहन लाल के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वह बेसुध होकर नीचे गिर गया।
लुटेरों ने उसकी जेब में पड़ा मोबाइल फोन और सात सौ रुपये की नगदी लूट ली। सोहन लाल काफी समय तक सड़क पर ही पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सोहन लाल को घर पहुंचाया। इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बस्ती जोधेवाल इलाके में लूट की काफी वारदात हुई हैं। यह वारदात पुलिस की ढीली कार्रवाई का नतीजा है। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए।