फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime, car loot in ludhiana, ludhiana car loot

कारोबारी को हथियार दिखाकर लूटी कार 

Sat, 23 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 23 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime, car loot in ludhiana, ludhiana car loot
क्राइम
लुधियाना फिरोजपुर रोड पर शुक्रवार देर रात तीन युवकों ने पिस्तौल दिखाकर कारोबारी से स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली और फरार हो गए। जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार की तलाश के लिए आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपकार नगर निवासी अश्वनी कुमार की दीप नगर में फुटवियर की दुकान है। अश्वनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात फिरोजपुर रोड पर बद्दोवाल के पास मैरिज पैलेस में विवाह समारोह में हिस्सा लेने गया था। मैरिज पैलेस के गेट पर उसने अपने परिजनों को उतार दिया और पार्किंग की ओर गया। परिजन उसका गेट पर ही इंतजार कर रहे थे। तभी तीन युवक आए और उन्होंने अश्वनी पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन


युवकों ने जबरदस्ती उससे चाबियां छीन लीं ओर उसे धमकियां देते हुए कार को तेजी से जगरांव की तरफ चले गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। अश्वनी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरदेव सिंह का कहना है कि आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed